फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman raped by friends of her husbands after the marriage

मोहब्बत का नाटक कर रचाई शादी, फिर दोस्तों से कराया रेप

Wed, 23 Sep 2015 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांधला/शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, कांधला/शामली Updated Wed, 23 Sep 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
woman raped by friends of her husbands after the marriage

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के काधंला(शामली) में लव, सेक्स और धोखे का ताजा मामला सामने आया है। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने बहला फुसलाकर उसका अपहरण किया। फिर धोखा देकर युवती को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


युवती किसी तरह आरोपी और उसके दोस्तों के चंगुल से छूटकर परिजनों के पास पहुंची। मंगलवार को कांधला थाना पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पानीपत (हरियाणा) के एक गांव निवासी युवक ने मोबाइल फोन पर बातचीत के बाद प्रेम प्रसंग का नाटक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ माह पूर्व आरोपी युवक और उसके तीन साथियों ने बहला फुसलाकर युवती का अपहरण कर लिया। इसके बाद अपने गांव ले जाकर युवती से शादी रचा ली।

दोस्तों से कराया अपनी पत्नी का रेप

woman raped by friends of her husbands after the marriage

युवती भी उसे पति मानकर हंसी खुशी साथ रहने लगी, लेकिन कुछ दिन बाद ही युवक का धोखेबाज चेहरा सामने आ गया। उसने युवती का यौन शोषण करने के साथ ही अपने दोस्तों के साथ भी जबरन शारीरिक संबंध बनवाए।

आरोपी युवती को देह व्यापार के लिए मजबूर करने लगा। आरोपी पीड़िता को अपने परिजन और पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा।

इसके चलते सोमवार को वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग आई और परिजनों के पास पहुंच गई। मंगलवार को परिजनों सहित कांधला थाने पहुंची। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए तहरीर दी। आरोपी पति सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष आरके शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed