{"_id":"334118c0820ed65bdc29c16d5cb607fc","slug":"woman-raped-by-four-men-including-constable-in-andhra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी पर दागः बस स्टैंड पर महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
खाकी पर दागः बस स्टैंड पर महिला से गैंगरेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Sep 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
एक महिला की घर लौटने वाली बस छूट गई तो रात में वह बस स्टैंड पर ही सो गई। देर रात एक सिपाही और एक होमगार्ड अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन
अकेली महिला को देखकर वे उससे जोर-जबरदस्ती करने लगे। उन्होंने उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया। महिला की शिकायत पर आरोपी सिपाही और होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना आंध्र प्रदेश में महबूबनगर जिले की है।
टीओआई के अनुसार, महिला ने बताया कि वह बुधवार रात 11 बजे कोथाकोटा बस स्टैंड पर गई थी। घर लौटने वाली उसकी आखिरी बस छूट गई। वह वहीं सो गई। सिपाही श्रीनिवासुलु और होमगार्ड नागेंद्र ने उसे देखा था।
विज्ञापन
देर रात वे अपने दो साथियों के साथ वहां आए और महिला को जबरन एक शौचालय के पास ले गए। वहां उन्होंने उससे रेप किया। फिर घटना का किसी से जिक्र करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर चले गए।
गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों के साथ महिला थाने पहुंची और चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एसपी डी नागेंद्र कुमार ने सिपाही और होमगार्ड को निलंबित कर दिया है। घटना के चार घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।