{"_id":"038bbc7632b78a88678f5e40e8c4cc7e","slug":"woman-raped-by-four-men-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालच में पड़ी महिला, पड़ोसी ने दोस्तों संग किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
लालच में पड़ी महिला, पड़ोसी ने दोस्तों संग किया गैंगरेप
बुलंदशहर/ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2013 03:47 PM IST
विज्ञापन
एक युवक ने पड़ोस की रहनी वाली महिला को धन दोगुना करने वाले बाबा के बारे में बताया। महिला लालच में उसके साथ चल दी।
विज्ञापन
लेकिन उसे इस बात की जरा भनक न थी कि जिस शख्स पर वह इतना भरोसा कर रही है, उसने एक साजिश रची है।
युवक ने महिला को अगवाकर चार दिनों तक बंधक बनाए रखा। अपने तीन साथियों के साथ उसने महिला से रेप किया और चार लाख रुपए के उसके जेवर ले लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घटना बुलंदशहर की है।
नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली पीड़ित महिला एक दुकान चलाती है। उसी के पड़ोस में लोकेश नाम का एक युवक टेलरिंग का काम करता है।
आरोप है कि एक माह पहले लोकेश ने उसे बताया कि स्याना के पास एक साधु जादू से धन दोगुना कर देता है। महिला को दुकान के लिए रुपयों की जरूरत थी।
वह लालच में आ गई और उसने इस संबंध में पति से पूछने के लिए कहा, लेकिन लोकेश ने ऐसा करने पर जादू का असर न होने की बात कही।
लोकेश महिला को स्याना के एक मकान में ले गया। वहां उसके तीन साथी महेंद्र, लक्ष्मी और सूरज भी थे। चारों ने तमंचे के बल पर महिला से चार दिन तक गैंगरेप किया। 13 तोले सोने, 700 ग्राम चांदी के आभूषण और 3,200 रुपए ले लिए। उसके बाद महिला को वहां से धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन