फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman raped but up police file fir in molestation

महिला से हुआ दुष्कर्म, पुलिस ने लिखी छेड़छाड़ की FIR

Fri, 07 Aug 2015 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बरनाहल(मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला/बरनाहल(मैनपुरी) Updated Fri, 07 Aug 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
woman raped but up police file fir in molestation

यूपी में मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम शौच के लिए गई महिला से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता को लेकर परिवारीजन थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत करने की बात कही है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का ही है।

विज्ञापन


बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला देर शाम लगभग आठ बजे शौच के लिए खेतों में गई थी। उसके साथ उसका एक वर्षीय पुत्र भी था।

महिला के पति का आरोप है कि गांव का ही रहने वाले युवक अखिलेश ने उसे खेतों में दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुन उसकी सास और अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो युवक वहां से भाग गया।

विज्ञापन

यौन शोषण की नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

woman raped but up police file fir in molestation

देर रात परिवारीजन पीड़िता को लेकर बरनाहल थाने पहुंचे। पति का कहना है कि वहां पुलिस ने उससे जबरन छेड़छाड़ की तहरीर लिखवाई। यही नहीं कहने के बाद भी उसकी पत्नी का मेडिकल तक नहीं कराया।

इसके बाद गुरुवार सुबह जब वह पहुंचा तो उसे पता चला कि पुलिस ने छेड़छाड़़ की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। इस पर उसने पुलिस अधिकारियों से आपत्ति जताई लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। वहीं महिला का भी कहना है कि उसके साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया है। अब पीड़ित परिवार एसपी से शिकायत करने की बात कह रहा है।

वहीं एसपी का कहना है कि वह मामले की जांच कराएंगे। महिला का मेडिकल कराया जाएगा। उसके आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना पुलिस जब गांव में युवक की तलाश में पहुंची तो वह नहीं मिला।

पीड़िता के पति ने बताया कि युवक ने दो माह पूर्व छेड़खानी की थी तब गांव में हुई पंचायत ने समझौता करा दिया था। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत भी युवक को दी थी। गई है। उनकी गिरफ्तारी को संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed