फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman_rape_pretext of marriage_delhi

'प्रेमी' के चंगुल से भागी युवती, पुलिस को बताई हकीकत

Tue, 26 Nov 2013 08:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Nov 2013 08:49 AM IST
विज्ञापन
woman_rape_pretext of marriage_delhi

दिल्ली की एक युवती 15 दिन पहले अपने घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसे कई जगह ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। अचानक एक दिन वह खुद घर लौट आई।

विज्ञापन


लेकिन जो घटना उसके साथ हुई वह सुनकर घरवालों के होश उड़ गए।

बेवफा बीवी ने देखी पति की 'लाइव' खुदकुशी

पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय युवती रणहौला इलाके में रहती है। 15 दिन पहले वह घर से लापता हो गई। युवती के परिजनों ने रणहौला थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पता चला कि युवती के लापता होने के बाद से ही उसका पड़ोसी रमेश भी गायब है। युवती को अगवा करने के शक में पुलिस ने रमेश की तलाश शुरू की।

इसी बीच 22 नवंबर को युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को बताया कि रमेश उसे शादी का झांसा देकर ले गया था। उसने उससे कई बार दुष्कर्म किया। शादी करने की बात कहने पर रमेश ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद युवती किसी तरह उसके चंगुल से भागकर परिजनों के पास पहुंची। शिकायत के बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी रमेश बस कंडक्टर है। उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed