{"_id":"9ce6ed9c4d4e63bb15d83d81b76bd255","slug":"woman-rape-live-in-relationship-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ रहकर 6 साल तक लूटता रहा आबरू","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
साथ रहकर 6 साल तक लूटता रहा आबरू
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 28 Nov 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल की एक दुकान में काम करने वाली एक युवती ने दुकान संचालक पर छह साल तक लिव इन रिलेशन में रहकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि संचालक शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए भोंडसी जेल भेज दिया गया।
युवती ने बताया कि वह ललित वर्मा की मोबाइल की दुकान पर काम करती थी। इस दौरान उसके संपर्क में आकर उसके साथ रहने लगी। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा, जिससे उसे एक बेटी भी है। अब वह शादी से मुकर रहा है।
विज्ञापन
युवती ने आरोपी पर मामला दर्ज कराने के लिए महिला आयोग व अल्पसंख्यक आयोग से भी शिकायत की थी, जिनकी ओर से मिले निर्देश के बाद सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मेडिकल चेकअप में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता यूपी की रहने वाली है।
'डीएनए टेस्ट होगा'
पीड़िता के वकील राजीव यादव ने बताया कि लिव इन रिलेशन के दौरान पैदा हुई बेटी व आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका डाली जाएगी। इसके बाद लड़की को उसका अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ी जाएगी।