पति को मारने के लिए प्राइवेट पार्ट में लगाया जहर
पति की हत्या के लिए एक महिला ने इतनी खौफनाक साजिश रची कि उसके बारे में सोच पाना भी मुश्किल है। ब्राजील में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने पहले अपने प्राइवेट पार्ट में जहर लगा लिया और फिर उसे ओरल सेक्स करने को मजबूर किया।
यह अजीबोगरीब मामला ब्राजील के साओ होजे शहर का है। 43 वर्षीय व्यक्ति के मुताबिक, अंतरंग पलों के दौरान उसे पत्नी के प्राइवेट पार्ट से अजीब सी दुर्गंध आती महसूस हुई। कुछ शक होने पर वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंच गया।
महिला ने कबूल की साजिश
अस्पताल में टेस्ट के बाद खुलासा हुआ कि महिला ने प्राइवेट पार्ट में खुद ही जहर लगाया था। पोल खुलने के बाद महिला ने भी कबूल किया है कि वह अपने पति को जान से मारना चाहती थी।
हालांकि जहर के कारण महिला की हालत भी खराब हो गई और फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज जारी है। जबकि उसका पति सुरक्षित है।
जानकारी के अनुसार महिला पर पति की हत्या के प्रयास का केस दर्ज हो सकता है। घटना की जानकारी होने पर हर कोई हैरान है।