फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman plotted lover stab husband death jailed husband FORGIVES her

बेवफा पत्नी करना चाहती थी पति का कत्ल, लेकिन...

Mon, 07 Apr 2014 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Apr 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
Woman plotted lover stab husband death jailed husband FORGIVES her

यह कहानी एक शादीशुदा महिला के बेवफाई की है, जो अपने प्रेमी के साथ मिलकर हमेशा के लिए अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी।

विज्ञापन


इसके लिए वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचती है। मगर वे दोनों अपने गंदे मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाते है, और उनका भेद खुल जाता है।

महिला और उसके प्रेमी को उनके किए की सजा मिलती है। कोर्ट उन्हें जेल भेज देता है, मगर अचानक पति का दिल पसीज जाता है।

महिला का पति अपनी पत्नी को माफ कर देता है।

कोर्ट ने महिला और उसके प्रेमी को दी 2 साल की सजा

Woman plotted lover stab husband death jailed husband FORGIVES her

22 साल की कैथरीन पोक्सोन ने अपने पति स्टीवन पोक्सोन को मारने की योजना बनाई। इसके ‌लिए उसने अपने 44 साल के प्रेमी स्टीफन स्वैलो को शामिल किया।

अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने पूरी साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई। लेकिन कामयाबी मिलती उससे पहले ही मामले का खुलासा हो गया।

लीड्स क्राउड कोर्ट में हुई सुनवाई में पता चला कि कैसे 22 वर्षीय कैथरीन ने ये साजिश रची।

इधर, कोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने महिला और उसके प्रेमी को करीब 2 साल की सजा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में पति ने किया माफी का एलान

Woman plotted lover stab husband death jailed husband FORGIVES her

कोर्ट में सजा का एलान होने के बाद महिला के पति स्टीवन का दिल अचानक पसीज गया और उसने कोर्ट में सुनवाई के दौरान ही अपनी पत्नी को माफ करने का ऐलान कर दिया।

पति के माफ करने के बाद कोर्ट ने महिला को बरी कर दिया। इससे पहले कोर्ट में सुनवाई के दौरान पता चला कि पोक्सोन दंपत्ति ने आपसी विवाद के चलते दिसंबर 2012 में अलग हो गए थे।

हालांकि पिछले साल गर्मी में वो फिर एक साथ हो गए। लेकिन इसी अलगाव के दौरान ही कैथरीन पोक्सोन की मुलाकात 44 वर्षीय स्वैलो से हुई और दोनों में प्यार हो गया।

विज्ञापन

पति नहीं प्रेमी लगने लगा था प्यारा

Woman plotted lover stab husband death jailed husband FORGIVES her

इस प्यार के दौरान ही वह अपने पति के पास वापस आ गई। लेकिन वो अपने अपने प्रेमी स्वैलो को भूला नहीं पा रही थी।

जब उस लगने लगा कि वह अपने प्रेमी के बिना नहीं रह सकती तो उसने अपने प्रेमी को बुलाया और अपने पति की हत्या की साजिश रची।

लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबे को नाकाम करते हुए उन्हें सितंबर में गिरफ्तार कर लिया। तब से मामला कोर्ट में था और कैथरीन अपने प्रेमी के साथ जेल में थी।

हालांकि अब कैथरीन के पति के माफ करने के बाद कैथरीन को जेल से रिहाई मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed