फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman paraded naked on donkey 30 arrested

महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में 26 को जेल

Mon, 10 Nov 2014 08:11 PM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
Woman paraded naked on donkey 30 arrested

राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम महिला को निर्वस्त्र करने व बाल काटने के बाद गधे पर बैठाकर गांव में घुमाने के मामले में सोमवार को एक महिला सहित 26 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


वहीं चार को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जातीय पांचायत के फरमान के बाद राजस्थान में घटी इस शर्मनाक और गम्भीर घटना की देशभर में निंदा हो रही है। पीड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में रविवार को तीस लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें सोमवार को निचली अदालत में पेश किया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। पंचायत करने वाले जिम्मेदार लोगों को नामजद किया। पीड़िता को भी उचित सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। उसके मुआवजे के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है पूरा मामला

Woman paraded naked on donkey 30 arrested

पूरा मामला राजसमंद जिले के थुरवल गांव का है। एसपी स्वेता धनकर ने बताया कि 2 नवंबर को वरदी सिंह नाम के युवक की मौत हो गई थी। हालांकि उस समय गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और गुपचुप तरीके से उसकी लाश को जला दिया। इस वजह से उसकी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है।

वरदी सिंह की पत्नी ने उसकी चाची पर हत्या का आरोप लगाया था। उसने स्‍थानीय पंचायत में मामला उठाया और सुनवाई की अपील की। जिसके बाद बैठी पंचायत ने मामले को सुना और महिला को हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुना दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंचायत के आदेश पर महिला को गांव के बीचों-बीच निर्वस्त्र किया गया और फिर उसके मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया गया। घटना के बाद से महिला काफी डरी सहमी हुई है। पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed