फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman murders husband with her nephew over illicit relationship

भांजे के इश्क में अंधी हुई मामी, कर दी पति की हत्या

Wed, 12 Aug 2015 07:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Aug 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
woman murders husband with her nephew over illicit relationship

एक महिला अपने भांजे के इश्क में इतनी अंधी हो गई उसे आम मानवीय रिश्ते का जरा भी खयाल नहीं रहा। जिस शख्स के साथ उसने जन्मों जन्मों तक जीने और मरने की कसमें खाईं थीं उसी को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के बरकत नगर का है। 35 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर अपने पति राकेश सैनी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का उसके भांजे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इतना ही नहीं महिला ने अपने प्रेमी के अवैध शारीरिक संबंध भी बनाए थे। महिला का पति राकेश अपनी पत्नी और भांजे के बीच बढ़ रही नजदीकी के बारे में जानता था। उसे पत्नी के अवैध शारीरिक संबध बनाने की भी खबर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की प्रताड़ना से परेशान हो की हत्या

woman murders husband with her nephew over illicit relationship

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी महिला के पति राकेश को जब उसकी चाल के बारे में पता चला तो वह उसे प्रताड़ित करने लगा था जिससे परेशान उसने अपने प्रेमी के साथ मिल राकेश को निपटाने की योजना बनाई। और फिर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद महिला ने पुलिस को फोन किया और कहा कि उसके पति को अज्ञात हमलावरों ने बुरी तरह से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। महिला की सूचना के कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो वह वारदात को देख सन्न रही गई। इसके बाद मौके पर विशेष जांच दल को बुलाया गया जिसने से हत्‍या की गई जगह का जाएजा लिया।

इस मौके पर जयपुर के डिप्टी पुलिस कमिश्नर राष्ट्रदीप कंवर समेत फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम भी पहुंची। कंवर राष्ट्रदीप ने बताया‌ क‌ि उन्हें बताया गया कि हमलावरों ने पति-पत्नी पर हमला किया है तो उन्होंने मह‌िला के शरीर में भी चोंट के निशान देखे तो पता चला कि मह‌िला को हमलावरों ने छुआ तक नहीं है।

कत्ल के दौरान शरीर में पड़े खून के छीटे

woman murders husband with her nephew over illicit relationship

इसके बाद महिला से कुछ सवाल पूछे गए जिसका वह जवाब ठीक से नहीं दे पाई। इसके बाद पुलिस ने महिला के घर की सघन तलाशी ली गई। मौके की सघन जांच की गई तो पता चला कि जिस कमरे में राकेश की हत्या की गई थी उसमें कुछ छीटे पड़े थे जिन्हें पोछा से साफ कर दिया गया।

इसके बाद महिला से पूछताछ की गई तो उसने सारे राज खोल दिए। महिला ने बताया कि उसने अपने भांजे के साथ मिलकर राकेश का गला काट दिया जिससे खून के छीटे दोनों की टांगों और हाथों में पड़े लेकिन उन्होंने हत्या के बाद अपने हाथ पैर धो डाले।

इसके बाद महिला ने अपने भांजे से घर छोड़कर चले जाने को कहा। महिला से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने छापामार कर उसके प्रेमी पवन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed