फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman murdered two children over illicit relations

सुसर के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली बहू

Tue, 31 Mar 2015 01:09 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
woman murdered two children over illicit relations

सास और पति से विवाद के बाद कछवां थानाक्षेत्र की एक विवाहिता ने रविवार की शाम अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी पी लिया।

विज्ञापन


इससे दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि विवाहिता को डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने विवाहिता के ससुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के चलते घटना हुई है।

विवाहिता (30) को पांच साल की बेटी और ढाई साल का बेटा था। विवाहिता का पति दूकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। पुलिस के अनुसार विवाहिता का अपने ससुर के साथ तीन वर्षों से अवैध संबंध है।

विज्ञापन

सास और पति ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

woman murdered two children over illicit relations

शनिवार रात सास और पति ने विवाहिता को ससुर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी को लेकर रविवार को दिनभर परिवार में विवाद होता रहा।

शाम को विवाहिता ने अपने दोनों बच्चों को जहर पिलाकर खुद भी पी लिया। कुछ देर बाद दोनों बच्चे तड़पने लगे। उन्हें उल्टी होने लगी और मुंह से खून भी निकलने लगा।

जानकारी होने पर घरवालों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि विवाहिता को वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस विवाहिता के ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

थानाध्यक्ष, कछवां, डीके राय ने कहा कि बच्चों को जहर पिलाने वाली महिला का अपने ससुर के साथ अवैध संबंध रहा है। इसी को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने घटना को अंजाम दिया। उसके ससुर से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed