फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman murdered over illicit relations

अवैध संबंधों के चलते हत्या, बेटे के सामने पिलाया जहर

Fri, 13 Mar 2015 11:40 AM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
woman murdered over illicit relations

गाजीपुर में नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में पट्टीदारों ने बुधवार की रात एक विवाहिता को जहर पिलाकर मार डाला। इस मामले में मृतका के पुत्र ने थाने में पड़ोस की एक महिला तथा उसके दो पुत्रों सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस की जांच में घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी पड़ोसी घर छोड़कर भाग गए हैं।

गगरन गांव निवासी विजयनारायण पाल की पत्नी जगरानी देवी (45) बुधवार की देर शाम दवा लेने गई थी। घर लौटने के दौरान पड़ोस की एक महिला और उसके दो पुत्रों सहित चार लोगों ने उसे पकड़कर मारना-पीटना शुरू कर दिया। यहीं नहीं उन्होंने महिला को जबरदस्ती जहर पिला दिया।

विज्ञापन

मां की हालत देख बेटे ने किया पुलिस को फोन

woman murdered over illicit relations

अपनी मां को मारते-पीटते देखकर पुत्र मुकेश ने तत्काल मोबाइल से इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही नगसर पुलिस ने तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंच गई।

महिला को आनन-फानन में बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

इस मामले में मृतका के पुत्र मुकेश में थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला और उसके पुत्रों के साथ एक अन्य व्यक्ति ने उसकी मां को मारने-पीटने के बाद जबरदस्ती जहर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आया है। उधर घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed