फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman murdered over illicit relation in up

जिसके लिए पति को छोड़ा, उसी ने दी मौत

Thu, 04 Dec 2014 05:20 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
woman murdered over illicit relation in up

मेरठ में लिसाड़ीगेट के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक युवक ने प्रेमिका की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने सभी को फावड़े से काटने की धमकी दी और फिर खुद थाने पहुंच गया।

विज्ञापन


महिला अपने पति और चार बच्चों को छोड़कर तीन माह से शादीशुदा प्रेमी संग रह रही थी। आरोपी ने बताया है कि उसकी प्रेमिका अब उसे भी धोखा देने लगी थी।

पुलिस के अनुसार, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) निवासी शौकीन अली का निकाह 18 साल पहले जानी क्षेत्र के बहरामपुर की शबनम उर्फ शब्बो से हुई थी। दंपति पांच साल से लिसाड़ीगेट के तारापुरी में गड्ढे वाली गली में रहते थे।
विज्ञापन


तीन साल पहले शब्बो की मुलाकात तीन बच्चों के पिता जफर पुत्र इकबाल निवासी जाकिर कॉलोनी गली नंबर-6 हो गई। दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। एक साल पहले इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को हुई। इसके बाद शौकीन अपने चार बच्चों और पत्नी शब्बो को बुढ़ाना लेकर चला गया और वहीं रहने लगा। इसके बावजूद दोनों मिलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले माफी मांगी फिर ईंट से कूचा सिर

woman murdered over illicit relation in up

तीन महीने पहले महिला अपने पति और बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के पास आ गई। जफर ने उसे हुमायूंनगर में किराये पर एक कमरा दिलाया। दिन वह उसके साथ रहता और रात में पत्नी के पास चला जाता था। एक सप्ताह पहले शब्बो बिना बताए जयपुर चली गई थी। इस पर जफर ने नाराजगी जताई। वह लौटी तो जफर ने उसका मोबाइल और सिम तोड़ दिया।

गुस्से में शब्बो ने कमरा खाली किया और दूसरी जगह रहने लगी। सिम तोड़ने की उससे माफी भी मांगी, लेकिन उससे हमेशा के लिए नाता तोड़ते दूसरे युवक के पास रहने की बात कही।

बुधवार दोपहर शब्बो सामान लेने बाजार जा रही थी। मेरठ गर्ल्स कॉलेज हुमायूंनगर के पास जफर ने उसे पकड़ लिया। दोनों में काफी गुत्थमगुत्था चली। जफर ने अपने सिर में ईंट मारकर माफी मांगी।

शब्बो इस पर भी नहीं मानी तो जफ्फर ने एक ईंट उसके सिर में मार दी। ईंट लगते ही शब्बो जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद जफर ने उसके सिर पर ईंटों से कई प्रहार किए। इससे शब्बो की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने किया फोन तो पहुंचा थाने

woman murdered over illicit relation in up

यह वारदात सैकड़ों लोगों ने देखी। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह दौड़ कर एक मकान से फावड़ा उठा लाया और सभी को काटने की धमकी दी।

सूचना पर लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के जेठ मेहंदी हसन को बुलाकर पहचान कराई। उसकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।

महिला की हत्या होते ही पुलिस पहुंची। महिला की पहचान और आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस ने मुखबिरों को दौड़ाया। वारदात के 15 मिनट बाद ही महिला, आरोपी की पहचान हो गई।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल पर कॉल की और उसके परिवार को हिरासत में लेने की धमकी दी। इस पर वह खुद थाने आ पहुंचा। एसओ लिसाड़ीगेट रवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed