फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman murdered after loot.

बड़ौत: डकैती के बाद महिला की हत्या

Sat, 04 Oct 2014 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 04 Oct 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
woman murdered after loot.

मेरठ में बड़ौत नगर की पट्टी चौधरान में बृहस्पतिवार रात एक परिवार पर बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। मकान मालकिन की गला दबाकर हत्या कर दी। मालिक और उसके बेटे को जहरीला पदार्थ देकर डकैती डाली। बाप-बेटे अस्पताल में भर्ती हैं। वह अभी साफ कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन


बेटे को एक महीने पहले ही गोद लिया है। अहम यह भी कि मालिक के इकलौते बेटे की दो साल पहले हत्या हो चुकी है। शक की सुई दो किरायदारों पर है, जो कि वारदात के बाद से लापता हैं। रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कराई गई है। परिजन प्रॉपर्टी को वजह बता रहे हैं। जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया, उससे इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

 
बदमाशों ने ब्रजपाल पुत्र फूल सिंह निवासी कुवाना जनपद शामली के घर को निशाना बनाया। आठ साल पहले ब्रजपाल शामली से पट्टी चौधरान बड़ौत में मकान बनाकर रहने लगे। उनका दूध की डेरी का काम है। हाल में मकान में दो युवक किराए पर रखे थे। वारदात के बाद से दोनों लापता हैं। पुलिस और परिजनों को उन्हीं पर शक है। वारदात का पता चला जब सुबह दूध लेने वाले ग्राहक ब्रजपाल के घर पहुंचे। पूरा परिवार बेहोश पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी विद्या सागर मिश्रा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ब्रजपाल और उसके बेटे प्रिंस को बेहोश हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि ब्रजपाल की पत्नी राजेश (56) के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। गले में फांसी लगी मिली। राजेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट की। घर का सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारियां खुली हुई थी। लूट कितनी के हुई यह पता नहीं चल सका है। मकान मालिक बेहोश होने की वजह से नुकसान का अंदाजा नहीं है। लाखों रुपये की लूट बताई जा रही है। सीओ सीपी सिंह ने बताया कि घटना के पीछे अभी तक जो सामने आया है, उसमें प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। रिपोर्ट गुलाब पुत्र इलमचंद निवासी कुवाना ने अज्ञात में दर्ज कराई है।

बेटे के ससुरालियों पर जताया शक
ब्रजपाल के इकलौते बेटे दीपक उर्फ लिटिल की दो साल पहले उसकी ही पत्नी अंशु, साले संजीव, विपुल और धनौरा गांव के सुभाष और प्रभास ने हत्या कर दी थी। उसका शव दोघट थाना क्षेत्र में पड़ा मिला था। ये सभी हत्या में जेल गए थे। अब जमानत पर बाहर हैं। ब्रजपाल ने एक महीने पहले हरियाणा के किसी गांव से 12 वर्ष के प्रिंस को गोद लिया है। बदमाश पूरे ही परिवार को मारना चाहते थे। ब्रजपाल के परिजनों का आरोप है कि प्रॉपर्टी को लेकर दीपक के ससुराल वालों ने ही पूरे परिवार को मारने की योजना बनाई है। किरायदारों पर शक जताया है कि उन्हें किसे ने साजिश के तहत भेजा है।

हालत खतरे से बाहर

आस्था अस्पताल के सर्जन डॉ. अनिल जैन ने कहना है कि ब्रजपाल और उसके बेटे प्रिंस को जो जहरीला पदार्थ दिया गया है। शरीर पर गहरा असर हुआ है। हालत गंभीर है लेकिन खतरे से बाहर है।


महिला से बेरहमी क्यों?
बदमाशों ने राजेश के साथ बेरहमी की। उसे तड़पा-तड़पा कर मारा। जबकि बाप-बेटे बेहोशी की हालत में मिले। इसकी वजह यह हो सकती है कि जहरीला पदार्थ तीनों को दिया गया हो, लेकिन महिला किसी वजह से रह गई हो। वारदात के दौरान वह ज्यादा होश में हो और उसने बदमाशों का विरोध किया हो। राजेश के मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला। गले में फांसी लगाने के निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed