फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Pregnant Women was Paraded Nude on Road in Pakistan

गर्भवती महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया

Thu, 27 Nov 2014 01:48 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
Pregnant Women was Paraded Nude on Road in Pakistan

28 साल की एक गर्भवती महिला को सरेआम निर्वस्त्र की सड़क पर घुमाने का मामला सामने आया है। यह घिनौनी हरकत करने वाले व्यक्ति ने उसे ठीक से काम न करने की सजा दी थी।

विज्ञापन


मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। जहां के शेखूपुरा जिले के राणा टाउन में एक ईसाई महिला रहती है। वह घरों में नौकरानी का काम करती है।

पीड़िता ने बताया कि सही से काम न करने का बहाना लेकर उसके मालिक के बेटे ने पहले उसे घर से बाहर निकाला और फिर सरेआम उसके कपड़े फाड़कर करीब आधे घंटे तक सड़कों पर घुमाया। पीड़िता ने बताया कि इस घिनौनी हरकत में आरोपी मालिक के बेटे समेत उसके कुछ दोस्त भी शामिल थे।
विज्ञापन


पीड़िता बताया कि आरोपी ने उसे निर्वस्त्र कर घुमाने के बाद सड़क के एक कोने पर छोड़ दिया जहां एक बुजुर्ग महिला ने उसे शरीर ढकने के लिए कुछ कपड़े दिए। महिला को उसके रिश्तेदारों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से उसकी मानसिक हालत खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने खो दिया बच्चा

Pregnant Women was Paraded Nude on Road in Pakistan

पीड़ित महिला ने बताया कि वह दो माह की गर्भवती थी लेकिन इस घटना में उसने अपना बच्चा खो दिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। महिला ने यह भी चेतावनी दी कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।

पीड़िता के पति ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की उसे पांच जगह गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि पुलिस ने आतंकवाद निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आरोपी मोबिन गोंदल और उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की ओर से लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है।

अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से कई सामाजिक संगठनों ने गुस्सा जाहिर किया है और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed