फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman Labelled 'Witch' Stripped and Beheaded by Mob in asam

पांच बच्चों की मां को चुड़ैल बता सरेआम काटा गला

Tue, 21 Jul 2015 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Jul 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
Woman Labelled 'Witch' Stripped and Beheaded by Mob in asam

(तस्वीरः साभार इंडियन एक्सप्रेस)

विज्ञापन


असम के एक गांव में अंधविश्वास का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के कुछ लोगों ने एक महिला जो पांच बच्चों की मां थी को चुड़ैल बताकर उसकी हत्या कर दी।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, असम के चरियाली जिले के सुदूरवर्ती गांव भीमजुली में कुछ लोगों ने एक 63 वर्षीय महिला को चुड़ैल बताकर लोगों पर जादू करने का आरोप लगाते हुए उसका गला काट दिया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या की गई महिला पोनी उरंग एक आदिवासी समुदाय से है और वह पांच बच्चों की मां थी। वहीं उसकी हत्या करने वाले लोग कर्बी समुदाय के बताए जा रहे हैं। असम पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद दो समुदायों मे भड़का तनाव

Woman Labelled 'Witch' Stripped and Beheaded by Mob in asam

पुलिस ने बताया कि अनिमा रोहांगपी नाम की एक रसूखदार घर की महिला ने लोगों से कहा कि पोनी चुड़ैल है। इसके बाद दर्जनों लोग एकत्र हो गए और महिला के घर में घुसकर जबरन उसे घसीट लाए। इसके बाद आरोपियों ने उसे नदी किनारे लेजाकर उसका सिर काट दिया।

अनिमा रोहांगपी ने लोगों को बताया कि ये महिला पोनी ही गांव में आ रही बीमारियों और उससे हो रही मौतों के लिए जिम्मेदार है। उसने दावा किया पोनी गांव के लोगों पर कोई जादू कर रही है। पुलिस को अभी इस आरोपी महिला की तलाश है।

बताते हैं कि महिला की हत्या के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया जो बड़ी संख्या में पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। पुलिस ने कहा है कि यह मामला दो समुदायों के बीच का होने से स्थिति तनावपूर्ण है हालांकि मामला अब नियंत्रण में है।

पुलिस ने यह भी कहा कि असम में किसी को भूत या चुड़ैल बताकर उसकी हत्या करना आम बात है क्योंकि 2002 से 2012 तक इसी तरह से 132 बच्चों और महिलाओं की हत्या की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed