{"_id":"10c9155a5bb4aa448e71538728fe1683","slug":"woman-kills-self-after-son-snatches-tv-remote-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने छीना रिमोट, मां ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बेटे ने छीना रिमोट, मां ने की आत्महत्या
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Mar 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
एक युवक के क्रिकेट का शौक उसके लिए मुसीबत बन गया और शायद वह जीवन भर इस घटना को भूल नहीं पाएगा। घटना नवी मुंबई की है, जहां टीवी के रिमोट के लिए हुए झगड़े के बाद युवक की मां ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय शबाना परजाद घर में टीवी देख रही थी। उसके बेटे शाहरुख ने क्रिकेट देखने के लिए रिमोट मांगा, लेकिन जब शबाना ने मना किया तो वह झगड़ने लगा और जबरन उससे रिमोट छीन लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बिहार: चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया करोड़पति
एपीआई विक्रम सलुंखे ने बताया कि बेटे की हरकत से शबाना को बुरा लगा और वह कमरे से बाहर चली गई।
काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो शाहरुख उसे ढूंढ़ते हुए दूसरे कमरे में पहुंचा और वहां मां को पंखे से लटकती हुई पाया। आसपास के लोगों की मदद से शबाना को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन