फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman kills mother in law over illicit relations

पति से छुपाया अवैध संबंध, सास को मार डाला

Sat, 14 Feb 2015 12:03 PM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
woman kills mother in law over illicit relations

मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र में दिसंबर माह में हुई रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस के अनुसार वृद्धा की हत्या उसकी पुत्रवधू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। मामले में पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका प्रेमी फरार है।

विज्ञापन


घटना छह-सात दिसंबर की रात को हुई थी। थाना गोविंदनगर के अंतर्गत मंडी रामदास निवासी रिटायर्ड शिक्षिका सावित्री पत्नी बाबूराम वर्मा को उनके घर में चाकू से गोदकर मारा गया था।
विज्ञापन


सावित्री घटना के कुछ दिन पहले ही घर लौट कर आई थीं। अधिकतर वे अपनी बेटी के पास कोटा में रहती थीं। मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस ने बताया कि शिक्षिका को उनकी पुत्रवधू सीता पत्नी आदित्य और उसके प्रेमी विनय शर्मा निवासी राधापुरम एस्टेट ने मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक हालत में मिले थे दोनों

woman kills mother in law over illicit relations

दोनों ने उसे इसलिए मार डाला क्योंकि सावित्री ने दोनों को अपने चामुंडा कालोनी वाले मकान में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। सीता अपने पति से अलगाव के चलते यहीं रहती थी।

पुलिस का कहना है कि सावित्री को सीता और विनय के अवैध संबंधों की जानकारी होने के बाद दोनों घबरा गए थे कि कहीं वे आदित्य को सारी बात न बता दें।

सीता और आदित्य का तलाक नहीं हुआ है। इसलिए घबराकर दोनों ने रात में वृद्धा के घर जाकर उनका कत्ल कर दिया। मामले में पुलिस ने सीता को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी विनय शर्मा अभी फरार है। थानाध्यक्ष गोविंदनगर का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई जारी है। शीघ्र ही विनय को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed