फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman kills husband who had extramarital affairs in tamil nadu

दूसरी औरतों से मिलता था पति, पत्नी ने किया कत्ल

Wed, 17 Jun 2015 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 17 Jun 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
woman kills husband who had extramarital affairs in tamil nadu

पति का दूसरी औरत से मिलना एक पत्नी इतना नागवार गुजरा कि उसने पति के खिलाफ इतना खौफनाक कदम उठा लिया जिसके बारे में शायद उसके पति ने भी नहीं सोचा होगा। पत्नी ने अपने सोते हुए पति को पत्थर मारकर उसकी जान ले ली।

विज्ञापन


मामला तमिलनाडु के मदुरई जिले का है। एक 35 वर्षीय महिला ने आटा पीसने वाली चकिया के पत्थर से पति का सिर कुचल कर हत्या कर दी। महिला ने अपने पति पर रात में उस वक्त हमला किया जब सो रहा था। इस हमले में मारे गए पति की पहचान 38 वर्षीय चेल्लापंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पति की हत्या करने वाली इस महिला के दो बच्चे, 15 साल का एक बेटा और 14 साल की एक बेटी है। महिला अपने दोनों बच्चों के साथ मदुरई पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला ने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेल्लापंडी का कई महिलाओं से था संबंध

woman kills husband who had extramarital affairs in tamil nadu

पुलिस ने बताया है कि महिला का पति काला जादू करने का दावा करता था। पीड़ित शख्स के कई महिलाओं से संबंध था जिसे लेकर अक्सर घर में उसकी पत्‍नी से झगड़ा होता रहता था। गुरुवार की रात वह घर शराब पीकर पहुंचा जिसके बाद पत्‍नी से झगड़ा शुरू हो गया।

लेकिन झगड़ा करने के थोड़ी देर बाद ही वह सो गया। लेकिन जैसे ही वह सो गया वैसे ही उसकी पत्‍नी ने चकिया का एक पत्‍थर उठाकर उसके सिर में दे मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं महिला ने पुलिस को बताया है कि वह मना करने के बाद भी कई दूसरी महिलाओं से मिलता था और रोच शराब पीकर आता था जिससे उनका घर में रहना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed