फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman kills husband for molesting daughter

बाथरूम में बेटी से दरिंदगी, पत्नी ने काट डाला

Thu, 02 Apr 2015 12:00 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
woman kills husband for molesting daughter

20 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले पति को एक महिला ने कुल्हाड़ी से काट डाला। यही नहीं, हमला करने के बाद वह उसके पास तब तक बैठी रही, जब तक उसकी सांसें चलती रहीं। पति की मौत के बाद भागने की फिराक में जुटी महिला को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


घटना मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की है। चंदन नगर थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम मारुति पैलेस निवासी रवि उर्फ चंपिया (40) ने अपनी सौतेली बेटी के साथ बाथरूम में शर्मनाक हरकत करने की कोशिश की।
विज्ञापन


उसे बेटी आबरू से खिलवाड़ करते देख उसकी पत्नी फेमिदा (38) का खून खौल गया और उसने पहले उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और फिर कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर जोरदार वार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिया पति को संभलने का मौका

woman kills husband for molesting daughter

अचानक हुए हमले से रवि को संभलने का मौका नहीं मिल पाया और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। उसकी सांसें चलती देख फेमिदा उसके पास ही बैठी रही, ताकि आगर वो दोबारा खड़ा हो तो वह उस पर फिर से हमला करे।

देर रात जब उसे अहसास हुआ कि उसने पति की हत्या कर दी है, तो डर के मारे वह बेटी को लेकर घर से भागने लगी। हालांकि इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने रवि की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और उस पर हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फेमिदा के बयान दर्ज कर कोर्ट में पेश करेगी।

पूछताछ में पत्नी ने खोले कई राज

woman kills husband for molesting daughter

पुलिस ने आरोपी फेमिदा से पूछताछ की उसने कई राज खोले। उसने बताया कि 11 साल पहले अपने पति अशफाक से तलाक के बाद वह रवि के साथ रह रही थी। उसकी दो बेटियां और एक बेटा भी है।

पहले रवि दोनों बेटियों को अपनी बेटी की तरह ही मानता था, लेकिन कुछ समय से वह उन पर बुरी नजर रखने लगा। उसकी छोटी बेटी ने घर से भागकर प्रेमी से शादी कर ली जबकि बड़ी बेटी का उसके पति से झगड़ा हुआ तो वह मां के पास आकर रहने लगी।

उसमे कई बार बेटी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। फेमिदा ने उसे मना किया लेकिन वह सुधरा नहीं। मंगलवार को जब वह पत्नी के सामने ही बेटी की आबरू लूटने की कोशिश करने लगा तो उसका गुस्सा फूट पड़ा और उसने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया।

फेमिदा ने कहा कि उसे बेटी की आबरू से ज्यादा कुछ प्यारा नहीं है, वह अपने किए पर बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed