फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman kills baby in jaipur

'दूध में कीलें मिला कर की बेटियों की हत्या'

Tue, 03 Mar 2015 04:52 PM IST
आभा शर्मा/बीबीसी हिंदी डॉ़ट कॉम के लिए जयपुर से
आभा शर्मा/बीबीसी हिंदी डॉ़ट कॉम के लिए जयपुर से Updated Tue, 03 Mar 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
woman kills baby in jaipur

राजस्थान के अजमेर में एक मां ने अपनी दो बेटियों को कथित तौर पर दूध में कीलें घोलकर पिला दी जिससे उनकी मौत हो गयी। एक बच्ची तीन साल की थी जबकि दूसरी सिर्फ छह महीने की।

विज्ञापन


मामले की तफ्तीश कर रहे पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह भाटी ने बीबीसी को बताया कि चार दिन बाद इस घटना का उस वक्त पता चला जब बच्चियों के शव पास के सूखे कुएं में मिले।
विज्ञापन


पढ़ें- कलंक लगाने पर काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का नाम रत्ना बताया गया है जिनकी उम्र 30 साल है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह भाटी ने बीबीसी को बताया कि अभियुक्त महिला ने अपने बयान में आर्थिक तंगी और पति की शराब की आदत की बात कही है।

पढ़ें-किडनैप के बाद बच्ची से दरिंदगी, जंगल में फेंका

पुलिस के अनुसार, रत्ना का कहना है कि उसे बुखार था और दोनों बेटियाँ भूख के मारे उसे परेशान कर रही थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला का व्यवहार कुछ असामान्य नज़र आता है। पुलिस के अनुसार महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed