जिस पुलिसवाले ने उसे वेश्या बनाया, उसे मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की एक हाई प्रोफाइल सेक्स वर्कर ने एक सिपाही की हत्या कर दी। पकड़े जाने पर महिला ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
लेकिन महिला ने सिपाही की हत्या के पीछे जिस कहानी को उजागर किया है उसे सुनकर कोई भी हैरान रह जा जाएगा।
हत्या की पूरी कहानी सामने आने पर पता चलता है कि पुलिस का एक ऐसा भी घिनौना चेहरा होता है जो मासूम और मजबूर लोगों की जिंदगी को तबाह कर देता है।
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार सिपाही की हत्या करीब एक महीने पहले की गई थी और उसका अधजला शरीर जुहू इलाके के तारा रोड मौजूद स्लम बस्ती से बरामद किया गया था।
काफी जांच-पड़ताल के बाद मुंबई पुलिस ने सिपाही की हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार किया जिसने कई हैरान कर देने वाली बातें बताईं।
महिला ने क्यों की सिपाही की हत्या?
पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कुबूल किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि सिपाही ने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल कर उसकी जिंदगी तबाह की है और इसी का बदला लेने के लिए उसने सिपाही की हत्या कर दी।
महिला ने बताया कि हत्या से पहले उसे पूरा भरोसा था कि वह पुलिस की निगाह से बच जाएगी क्योंकि उसने इतनी प्लानिंग और सफाई से हत्या की है।
महिला के अनुसार, उसने श्ाराब के साथ्ा नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे सिपाही कुछ ही देर में अचेत हो गया और फिर उसने उसे जान से मार दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए वह वापस सिपाही के कमरे गई और उसे आग के हवाले कर दिया।
उसने कहा कि ऐसा भ्रष्ट पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को सबक सिखाने लिए किया है।
सेक्स वर्कर से कैसे बनी अपराधी?
महिला की सेक्स वर्कर से अपराधी बनने की कहानी बहुत ही अजीब और दर्दभरी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह 17 साल की थी तो बिहार स्थित घर से परेशान होकर 2002 में वह मुंबई भाग आई थी क्योंकि उसके घर वाले बहुत ही मारते पीटते थे।
महिला के अनुसार, वह मुंबई के छत्रपति शाहू जी महाराज टर्मिनल उतर कर भूखी-प्यासी भटक रही थी। वह किसी काम के तलाश में थी कि अचानक एक सादी वर्दी में पुलिस वाला उसके पास पहुंचा और उसे रहने और खाने की व्यवस्था के लिए भरोसा दिया।
लेकिन सिपाही अपने घर ले जाकर उसका यौन शोषण करने लगा। इसके बाद सिपाही ने एक कोठे में उसे 25000 रुपए में बेंच दिया जहां उससे जबरदस्ती देंह व्यापार कराया जाता था।
कई महीनों बाद जब वह कोठा से भाग पाई तो जुहू के उसी इलाके में काम तलाशने लगी जहां पहले पुलिस वाले के साथ गई थी। यहां उसकी मुलाकात फिर उस सिपाही से हुई। उसने उसका फोन नंबर लेकर अपने कमरे में बुलाने लगा और उसका शोषण करने लगा।
इतना ही नहीं यहां वह एक दिन दो-दो आदमी को उसके साथ सुलाता जिससे उसकी जिंदगी तबाह हो गई और फिर उसने सिपाही की हत्या कर बदला लेने के लिए सोंचा।
गिरफ्तार कराने की धमकी देता था सिपाही
महिला ने पुलिस को यह भी बताय है जब वह पुलसि वाले के अनुसार काम करने से मना करती तो उसे गिरफ्तार कराने की धमकी देता।
उध्ार जब महिला को एक फैक्ट्री में छोटी नौकरी मिली तो वह अपने साथ काम करने वाल व्यक्ति के साथ शादी कर ली। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए लेकिन फिर उसका पति उसे छोड़कर कहीं चला गया।
वहीं दूसरी ओर अब महिला के दो बच्चे हो चुके थे लेकिन सिपाही उसका शोषण करना बंद नहीं कर रहा था। दो बच्चों और के साथ घर चलाने और सिपाही का लगातार शोषण से वह बेहद परेशान हो गई थी।
अंत में उसने अपनी बर्बादी का बदला लेने के विचार से सिपाही की हत्या कर दी।