फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman kidnapped with car in meerut

आगे-आगे चोर, पीछे-पीछे लोग, कुछ फिल्मी था यह 'अपहरण'

Thu, 31 Oct 2013 01:51 PM IST
अमर उजाला, मेरठ
अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 31 Oct 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
woman kidnapped with car in meerut

सहारनपुर में किशनपुरा निवासी एक महिला का कार समेत बुधवार को पहले तो अपहरण हो गया लेकिन उसके बाद नजारा कुछ फिल्मी बन गया।

विज्ञापन


नताशा अपने पति आशीष गांधी और एक दोस्त के साथ सोतीगंज बाजार आई थीं। पति और साथ आए दोस्त सामान खरीदने चले गए और नताशा कार में ही रहीं।

इसी बीच एक युवक नताशा समेत कार को ले भागा। उन्होंने शोर मचाया तो कुछ लोग कार के पीछे लग गए। करीब आठ किमी बाद कार एक खंभे से जा टकराई। इसके बाद लोगों ने आरोपी की पकड़कर जमकर धुनाई की।

आरोपी मवाना का रहने वाला महेश है। अकाउंटेंट नताशा और उनके पति ने सीतागंज बाजार पहुंचकर कार को थापरनगर गुरुद्वारा मोड़ पर खड़ी कर दिया था।

कार की पिछली सीट पर बैठी नताशा मोबाइल पर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने ड्राइवर साइड से दरवाजा खोला और कार लेकर चलता बना। महिला ने पति को मोबाइल कर खुद के अगवा होने की सूचना दी।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को भी अपने अपहरण की सूचना दी। दिनदहाडे़ अपहरण की सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया था। बाद में पुलिस आरोपी को हिरासत में सिविल लाइन ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर को लालच भी दिया
नताशा ने खुद को बचाने की कई कोशिशें की। वह बचाओ बचाओ चिल्ला रही थीं और आरोपी कार की स्पीड बढ़ाता जा रहा था। उसने दस हजार रुपये का लालच देकर छोड़ने की गुहार भी लगाई। साथ ही पुलिस से शिकायत नहीं करने का वादा भी किया। लेकिन आरोपी ने एक न सुनी और बस कार भगाए जा रहा था। नताशा ने पीछे का शीशा तोड़ दिया और मदद की पुकार लगाने लगी।

जो भी देखता वह एक पल के लिए अवाक रह जाता। उसमें से कुछ लोगों ने कार का पीछा भी किया। कार भागी जा रही थी और करीब 30-35 वाहन उसके पीछे लगे हुए थे। इस दौरान कार की चपेट में आकर एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। कार मुख्य चौराहों और पुलिस अफसरों के आवास के सामने से गुजरी, लेकिन किसी पुलिसकर्मी ने रोकने की जहमत नहीं उठाई।


अपहरण नहीं करना, कार ले जानी है
आरोपी चलती कार महिला को कूदने के लिए बोल रहा था। उसने महिला से कहा कि तुम्हारा अपहरण नहीं करना, केवल कार ले जानी है।

नताशा ने बताया कि मैंने ऐसा सीन फिल्मों में ही देखा था। आरोपी के चुंगल से छूटने की मैंने दस हजार रुपये का लालच भी दिया। लेकिन उसने एक न सुनी शुक्र है जो कार टकराकर रुक गई। इस वारदात ने मुझे बहुत डरा दिया है। यहां ऐसी वारदात भी हो सकती है, कभी सोचा भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed