फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman kidnapped niece for lover

प्रेमी की गरीबी दूर करने के लिए गंदा काम

Wed, 19 Mar 2014 11:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, भोपाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 19 Mar 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
woman kidnapped niece for lover

अपने प्रेमी की गरीबी दूर करने के लिए एक महिला ने अपनी आठ साल की भांजी का अपहरण कर उसके परिजनों से तीन लाख रूपए की फिरौती मांग डाली।

विज्ञापन


मामला मध्यप्रदेश के भोपाल का है। जहां सेक्टर- बी पचास क्वार्टर पिपलानी निवासी संतोष अपने परिवार के साथ रहते है। एक दिन शाम को उनके रिश्ते की साली कृष्णाबाई उसकी आठ साल की बच्ची अंशु को कहीं जाने का कहकर साथ ले गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो उन्हें संदेह हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कृष्णा की तलाश की तो वह गायब मिली। उसी दिन रात दस बजे संतोष को तीन लाख की फिरौती का फोन आया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर अपहरणकर्ता की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख की मांगी थी फिरौती, गिरफ्तार

woman kidnapped niece for lover

अगले दिन दोपहर पुलिस ने बच्ची को सेहतगंज (रायसेन) के बस स्टैंड से बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता बच्ची को बस में छोड़कर फरार हो गए थे। उसकी लोकेशन बैरसिया और सेहतगंज में होने पर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

मोबाइल फोन की लोकेशन भोपाल स्टेशन पर होने पर पुलिस ने 40 क्वॉर्टर झुग्गी, बी सेक्टर पिपलानी निवासी संतोष थापा (28) और कृष्णाबाई थापा (27) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों भोपाल स्टेशन से राप्ती सागर एक्सप्रेस से गोरखपुर जाने वाले थे। वहां से उनके नेपाल निकलने की योजना थी। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed