फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman kidnapped her friend with her boyfriend in chennai

ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिल किया सहेली का अपहरण, मांगे पांच लाख

Sat, 24 Oct 2015 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 24 Oct 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped her friend with her boyfriend in chennai

चेन्नई पुलिस ने 26 वर्षीय युवती को ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिल अपनी ही एक सहेली का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवती पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर सहेली का अपहरण किया और फिर उसे छोड़ने के लिए पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी।

विज्ञापन


पीड़िता भानुप्रिया के पिता ने अपनी बेटी के अपहरण और फिरौती मांगने की बात पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने भानुप्रिया को आरोपियों के चुगुंल से मुक्त कराया और आरोपी युवती प्रेमा और एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हालांकि युवती का ब्वॉयफ्रेंड और उसका एक साथी मौके से भाग निकला जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी प्रेमा ने अपनी सहेली भानुप्रिया को फिल्म दिखाने के लिए घर से बुला ले गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली को फिल्म दिखाने को बुलाया फिर..

Woman kidnapped her friend with her boyfriend in chennai

आरोपी युवती अवड़ी की रहने वाली है जो कोड़ातुर में रहने वाली अपनी सहेली के घर गई और उसे फिल्म दिखाने के बहाने घर से बुला लाई। इसके बाद उसने अपने प्रेमी कार्तिक के और उसके दो साथियों सुरेश व प्रवीन के साथ सिनेमाघर की ओर चल द‌िए।

इसी दौरान रास्ते से ही प्रेमा के साथ‌ियों ने भानुप्रिया को अगवा कर लिया और जिस इलाके में प्रेमा रहती थी वहां उसे एक घर में कैद कर भानुप्रिया के पिता रविंद्रन को फोन कर पांच लाख रुपए मांगे। लेकिन उसके पिता ने इतनी बड़ी रकम देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने डेढ़ लाख रुपये ही देने को कहा।

फिरौती देने के लिए आरोपियों ने रविंद्रन ने एक स्‍थान पर बुलाया। इसके बाद रविंद्रन डेढ़ लाख रुपए लेकर बताई गई जगह पर पहुंच गया लेकिन वहां कई घंटे कोई फिरौती की रकम लेने नहीं पहुंचा तो रविंद्रन वहीं काफी देर तक टहलते रहा। इसी बीच वहां पर गस्त दे रही पुलिस को रविंद्रन पर शक हुआ तो उसने रविंद्रन से पूछताछ की जिसके बाद उसने खुलासा किया कि उसकी बेटी का अपहरण हो गया है और वह बदमाशों को फिरौती देने के लिए यहां आया है।

इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर भानुप्रिया की सहेली प्रेमा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो वह टूट गई और सारी साजिश का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed