फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman jailed for trying to smuggle toothbrushes and razor blades

महिला ने मंगाए 28 करोड़ के नकली रेजर और टूथब्रश, जेल

Fri, 27 Feb 2015 01:20 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
Woman jailed for trying to smuggle toothbrushes and razor blades

नकली टूथब्रश और रेजर ब्लेड की तस्करी करने के आरोप में एक महिला को 15 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। इनकी कीमत 28 करोड़ रुपए (£3million) बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला जोसेलिन हंटर ने ओरल-बी के टूथब्रश और जिलेट फ्यूजन रेजर के ब्लेड की गैरकानूनी ढंग से एक साल तक सप्लाई की।

स्विंडन की रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले ये प्रोडक्ट बिना जांच कराए सप्लाई किए। उसने इन्हें चीन के डुप्लीकेट सप्लायर्स से खरीदा था। केमिकल्स की वजह से कैंसर होने खतरे के चलते इन सभी उत्पादों की जांच होना जरूरी है।

विज्ञापन

दो महीने में विदेश से आए 248 पार्सल

Woman jailed for trying to smuggle toothbrushes and razor blades

डेली मेल के अनुसार, इन उत्पादों की असल करीब 25 करोड़ रुपए है। जिसे उसने यूरोप में लोगों को बेचा। उसने ब्रिटेन की लचर बॉर्डर सिक्योरिटी का फायदा उठाते हुए तस्करी जारी रखी।

उसके इस कारनामे का खुलासा तब हुआ जब कस्टम विभाग के हाथ कुछ सामान लगा और उन्होंने उसे सीज करने के बाद संबंधित कंपनियों को इस बारे में सूचना दी।

गिरफ्तारी के समय आरोपी हंगर के घर से टूथब्रश के कई बड़े-बड़े बॉक्स बरामद हुए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 2 मई 2011 से 30 जून 2011 के बीच चीन से 248 पार्सल रिसीव किए थे।

एक शख्स ने कहा कि आरोपी को मिली सजा उसके अपराध की गंभीरता बयां करती है। उसे जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में दोषी पाया गया था।

'बहुत खतरनाक है इनका इस्तेमाल'

Woman jailed for trying to smuggle toothbrushes and razor blades

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि गलत उत्पादों का इस्तेमाल लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

नेशनल ट्रेडिंग स्टैंडर्ड्स के मुखिया लॉर्ड टॉबी हैरिस ने कहा कि इस केस जुड़े आरोपियों को सजा मिलने से वह काफी खुश हैं। अक्सर लोग कम पैसों के चक्कर में ऐसे उत्पाद खरीदते हैं जो असली की तरह दिखते हैं। लेकिन क्वालिटी घटिया होती है।

उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसे अपराधियों को पकड़ने में मदद करनी चाहिए। स्थानीय स्तर पर ऐसी कालाबाजारी ज्यादा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed