फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman insulted a man on whatsapp sentenced to 70 lashes

वाट्सऐप पर महिला ने किया बेइज्जत, पड़ेंगे 70 कोड़े

Tue, 17 Mar 2015 03:05 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
woman insulted a man on whatsapp sentenced to 70 lashes

वाट्सऐप ने जितनी तेजी से लोगों के बीच लोकप्रियता पाई है, उतनी ही तेजी से यह उनके लिए मुसीबत भी बना है। चैटिंग के जरिए दोस्ती और प्यार की कहानियों के इतर एक मामले में वाट्सऐप पर एक पुरुष को 'बेइज्जत' करने के आरोप में एक महिला को 70 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन


घटना सऊदी अरब की है। 32 वर्षीय महिला पर कोड़े मारने के अलावा उस पर करीब 3 लाख रुपए (20,000 सउदी रियाल) जुर्माना भी लगाया गया है। उस पर एक शख्स की छवि खराब करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन


यह मामला पूर्वी सऊदी अरब की अल-क्वातिफ क्रिमिनल कोर्ट में दायर किया था। हालांकि इस अपराध की प्रवृत्ति के बारे में कुछ साफ नहीं हो सका है।

तो ये है इस घटना की वजह?

woman insulted a man on whatsapp sentenced to 70 lashes

डेली मेल के अनुसार, महिला पर आरोप लगा था कि उसने एक शख्स को वाट्सऐप पर बेइज्जत किया है। उसे अदालत में इसका दोषी भी ठहराया गया।

सऊदी एंटी साइबर क्राइम लॉ के अनुसार, यदि कोई भी व्यक्ति तकनीकी इस्तेमाल से किसी के छवि खराब करने की कोशिश करता या नुकसान पहुंचाता है तो उसे एक साल की जेल और अधिकतम 83 लाख रुपए (500,000 Saudi Riyal) जुर्माना लगाया जा सकता है।

बता दें कि बीते वर्ष जून में दो महिलाओं को ऐसे ही अपराध में 10 दिन जेल और 20 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई थी। 2013 में सऊदी अरब की सरकार ने वाट्सऐप पर बैन लगाने की भी संस्तुति की थी।

जब वाट्सऐप के चलते हुआ पति-पत्नी का तलाक

woman insulted a man on whatsapp sentenced to 70 lashes

सऊदी के सूचना और प्रसारण आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि वाट्सऐप समेत अन्य मैसेजिंग सर्विस देने वाली कंपनियों से उनकी बातचीत चल रही है, जिनमें उनसे सऊदी अरब की टेलीकॉम कंपनियों की मदद की मांग की गई थी, लेकिन इसका कोई खास नतीजा नहीं निकला।

वाट्सऐप पर बैन करने को लेकर सरकार के फैसले पर कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा देश के कानून के चलते हो रहा है। सऊदी कानून में काफी कड़े नियम हैं कि पुरुष और महिला के बीच कैसी बातचीत होनी चाहिए।

बता दें कि इसके पहले सऊदी अरब में एक शख्स ने पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया था, क्योंकि उसने उससे जुड़ा एक स्टेटस अपडेट किया था। हालांकि उसे सही तौर पर पता नहीं था कि वह स्टेटस किसके लिए लिखा गया है, लेकिन उसने रिश्तेदारों को बुलाया और सबके सामन पत्नी को तलाक दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed