फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman in police station with her husband and friend

सहेली से पति की शादी कराने पहुंची थाने

Wed, 09 Jul 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोभी (जौनपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, डोभी (जौनपुर) Updated Wed, 09 Jul 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
woman in police station with her husband and friend

यूपी में जौनपुर के डोभी में सहेली की मदद के लिए एक विवाहिता अपने पति से ही उसकी शादी कराने पर आमादा हो गई। इस रिश्ते पर मुहर लगवाने के लिए तीनों थाने भी पहुंच गए। लेकिन पुलिस और पंचायत के कड़े रुख के बाद विवाहिता ने जिद छोड़ दी।

विज्ञापन


विवाहिता का पति मुंबई में रहता है। उसकी एक सहेली की शादी पड़ोस के ही एक गांव में हुई है। दोनों सहेलियों का एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता है। इसी बीच सहेली विवाहिता के पति से प्यार करने लगी।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद सहेली का उसके पति के साथ झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ जाने पर सहेली ने विवाहिता से मदद की गुहार लगाई।

पति को सहेली से शादी करने के लिए किया राजी

woman in police station with her husband and friend

विवाहिता ने सहेली की मदद करने के लिए अपना वैवाहिक जीवन ही दांव पर लगाने की सोच ली। उसने सहेली का विवाह अपने पति के साथ कराने का निश्चय कर लिया और अपने पति को भी इसके लिए राजी कर लिया।

मंगलवार को विवाहिता, उसका पति और सहेली चंदवक थाने पहुंच गए और मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए शादी की खातिर कानूनी कोरम पूरा करने के लिए कहा। पुलिस ने इस रिश्ते को गैरकानूनी बताते हुए तीनों को कड़ी फटकार लगाई।

इसी बीच सहेली का पति भी अपने घर वालों के साथ थाने पहुंच गया और पंचायत शुरू हो गई। बात आगे बढ़ी तो पुलिस का कड़ा रुख देखकर विवाहिता और उसका पति वहां से खिसक गए। सहेली को लोगों ने समझाकर पति के साथ रहने के लिए राजी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed