{"_id":"c5ac9669b1c16b7a6141abb6abca6d58","slug":"woman-illicit-relation-suicide-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई बीवी, की खुदकुशी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पड़ोसी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई बीवी, की खुदकुशी
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 27 Nov 2013 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शादीशुदा महिला का अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से नाजायज संबंध चल रहा था। एक दिन पति ने बेवफा पत्नी को पड़ोसी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
पति के नजरों के सामने जब उसकी करतूत उजागर हो गई तो उसने खुदकुशी कर ली। लेकिन महिला के पति का कहना है कि पड़ोसी युवक ने उससे रेप किया, फिर आत्मग्लानि में उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
बेटी से प्यारा था अवैध संबंध, मां ने कराया कत्ल
थानाध्यक्ष ने बताया कि पति के रंगे हाथों पकड़े जाने पर महिला ने जान दी है। घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की है।
जोर-जबरदस्ती
ललौली क्षेत्र निवासी सुनीता (परिवर्तित नाम) के 32 वर्षीय पति राजेश (परिवर्तित नाम) ने बताया कि वह रविवार को गांव की एक बारात में बिंदकी गया था। उसके साथ आरोपी पड़ोसी भी गया था। वह थोड़ी देर बाद बाइक से गांव लौट गया।
विज्ञापन
बेवफा बीवी ने देखी पति की 'लाइव' खुदकुशी
लौटते समय राजेश ने उससे कहा था कि वह सुबह आएगा। लेकिन रात में मार्शल से अन्य बारातियों के साथ वह भी अपने घर पहुंच गया। उस समय पड़ोसी उसकी पत्नी से जोर-जबरदस्ती कर रहा था। उसकी पड़ोसी के साथ हाथापाई हो गई। शोर-शराबे पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए लेकिन वह भाग निकला।
उसने बताया कि पड़ोसी ने उसकी पत्नी से दुराचार किया था। चीखने पर मुंह दबा दिया। घटना से क्षुब्ध सुनीता ने रात में ही जान देने की कोशिश की। उस समय वह समझाने-बुझाने पर मान गई। वह सुबह करीब आठ बजे जंगल की ओर चला गया। लौटा तो वह फांसी से झूल रही थी।
इस पर राजेश ने तुरंत अपने ससुर को घटना की जानकारी दी और थाने में पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी।
एसएचओ एसपी वर्मा ने बताया कि मृतका के पड़ोसी से पहले से संबंध थे। मामले की जानकारी पति को मिलने पर मृतका ने फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।