फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman hiding gold in undergarments

लड़की ने अंडरगार्मेंट में छिपाया सोना

Tue, 13 May 2014 11:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 May 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
woman hiding gold in undergarments

पैसा कमाने के चक्कर में लोग कैसी-कैसी ट्रिक अपनाते है। अब तो इस मामले में महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं रह गईं हैं।

विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के लिए एक महिला ने बेहद अजीबोगरीब हरकत को अंजाम दिया। सोने की तस्करी के लिए इस महिला ने अंडरवियर को लेकर अजीब कदम उठाया।

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सोने की तस्करी की कोशिश कर रही एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। इस लड़की ने अपने अंडरगारमेंट्स में सोना छुपा रखा था।

विज्ञापन

बिना डिक्लेरेशन ग्रीन चैनल से जा रही थी लड़की

woman hiding gold in undergarments
कस्टम कमिश्‍नर नीता बुतालिया के अनुसार यह लड़की यात्री स्पाइस जेट की दुबई से आने वाली फ्लाइट एसजी-19 से टर्मिनल थ्री पहुंची थी।

बिना डिक्लेरेशन ग्रीन चैनल से गुजरने के बाद कस्टम अधिकारियों ने इस महिला को जांच के लिए रोका।

जांच में इस लड़की के अंडरगारमेंट्स से करीब 974.45 ग्राम सोना बरामद किया गया।

बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25.02 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी लड़की के खिलाफ कस्टम एक्ट की धारा 104 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

महिला के अंडरवियर में 2.14 किलो था सोना

woman hiding gold in undergarments

आपको याद होगा इससे पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। मुंबई में एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया गया था, जो मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने अंडरवियर में 2.14 किलोग्राम सोना छिपाकर ले जा रही थी।

हैरानी की बात यह है कि उसने 54 लाख रुपए का सोना छिपाने के लिए छह पैंटी पहनी थीं।

नैरोबी से मुंबई पहुंचीं कीनियाई नागरिक जामा दाबिर पर कस्टम के अधिकारियों को शक हुआ और उसे रोक लिया गया।

पुलिस की महिला अधिकारियों ने गौर किया कि उसे चलने में कुछ दिक्कत हो रही है और इस वजह से संकेत मिला।

विज्ञापन

अंडरवियर में 2.45 करोड़ की डायमंड ज्वैलरी

woman hiding gold in undergarments

इसी तरह पिछले साल अगस्त में रेवेन्यू ‌इंटेलिजेंस डायरेक्ट्रेट ने विहारी पोद्दार को गिरफ्तार किया था।

वो अपने अंडरवियर में 2.45 करोड़ रुपए की डायमंड ज्वैलरी की तस्करी कर रही थी।

विहारी की सिंगापुर में ज्वैलरी कंपनी है और वो इसलिए इन डायमंड की स्मगलिंग कर रही थी, ताकि वहां उसके अंकल की दुकान से इन्हें बेचकर मोटी रकम कमाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed