फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman got murdered in bareilly rape suspect

दुपट्टे से बांधे हाथ-पैर, निर्वस्त्र करके किया कत्ल

Fri, 12 Dec 2014 04:07 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
woman got murdered in bareilly rape suspect

बरेली में बारादरी थाने के हजियापुर मोहल्ले में घर में अकेली महिला महताब की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव नग्न अवस्था में बेड पर पड़ा था और हाथ पांव बंधे थे। गले पर अंगुलियों के निशान के साथ हाथ में चोट का भी निशान है।

विज्ञापन


45 वर्षीय महताब अविवाहित थी और कमेटी (बीसी) चलाती थी। वह बुधवार को कमेटी के ढाई लाख रुपये घर लाई थी। रुपये गायब हैं। कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस ने रेप की आशंका के चलते महिला का स्लाइड भी बनाया है।
विज्ञापन


हत्या के पीछे किसी अपने का हाथ होना मान रही पुलिस कई लोगों की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है। पुलिस का मानना है, काल डिटेल से कई सुराग मिल जाएंगे।

हजियापुर निवासी स्वर्गीय इनामुल्ला की बेटी महताबजहां सात भाई बहनों में तीसरे नंबर की थीं। वह महताब खजूर वाली गली में घर बनाकर अकेली रहती थीं। तीन महीने पहले छोटे भाई रेहानी की शादी हुई तो उसने उसे अपने पास रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ-पैर बांधकर बिस्तर पर फेंका

woman got murdered in bareilly rape suspect

शादी के एक महीना बाद रेहानी अलमारी के काम करने के सिलसिले में राजस्थान चला गया था। उसकी पत्नी हिना महताब के साथ रहने लगी। पुलिस के मुताबिक बुधवार को महताब ने हिना को यह कहकर उसके मायके भेज दिया था कि वह दातागंज में रहने वाली अपनी बहन के घर जा रही है।

उनकी दो बहनों तारा बेगम और शादाब की शादी दातागंज में ही हुई है। महताब वहां नहीं गईं और रात करीब साढ़े नौ बजे मंझले भाई आरिफ हुसैन के यहां से हजियापुर में ही हिना के मायके आ गईं और फिर यहां से रात दस बजे घर चली गईं।

घटना का पता सुबह दस बजे चला जब महताब के गोद लिए बेटे अमान रजा ऊर्फ बंटी ने उमरा पर जाने की अनुमति लेने के लिए सऊदी अरब से उसे फोन किया। वह महताब को आंटी कहता था। फोन स्विच ऑफ मिलने पर उसने अपने दोस्त पप्पू बेकरी वाले के बेटे शानू को फोन मिलाकर आंटी से बात कराने के लिए कहा।

शानू सुबह दस बजे महताब के घर पहुंचा तो मेनगेट खुला था। अंदर गया तो उसने महताब को नग्न अवस्था में हाथ पैर बंधा देखा।

परिवारवालों ने इस हाल में देखी लाश

woman got murdered in bareilly rape suspect

उसका कहना है कि उसने पड़ोसी कल्लो बाजी नाम की महिला को इस बारे में बताया। उन्होंने महताब के छोटे भाई आरिफ और ताहिर को सूचना दी।

परिवार वालों ने महताब की नग्न लाश देखी और महिलाओं से लाश ढकवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को पहली छानबीन में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। ऐसे में पुलिस का मानना है कि हत्या को अंजाम देने वाला कोई खास है।

महताब कमेटी (बीसी) का काम करती थी। एक दिन पहले ही उसने कमेटी के ढाई लाख रुपये लाकर रखे। वह रुपये भी गायब हैं। इसके अलावा हिना की सोने की चार चूड़ियां, दो रानी हार, दो झूमर, तीन टीके, छह जोड़ी चांदी की पायल भी गायब है।

पुलिस ने शव की हालत देखते हुए रेप की आशंका में स्लाइड भी बनवाई है। मामले में आरिफ की तरफ से बीसी के रुपये तलाशने का विरोध करने पर हत्या, लूट और मोबाइल चुराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक मुहम्मद कासिम का कहना है कि मामले में अपनों का ही हाथ दिख रहा है। कुछ संदिग्ध लोगों की काल डिटेल निकाली जा रही है। महताब की काल डिटेल से भी महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

सहेज कर रखे पकड़े, जबरदस्ती के निशान नहीं

woman got murdered in bareilly rape suspect

महताब की हत्या के समय फील्ड यूनिट का खींचा गया क्राइम सीन हत्या को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिए जाने की तरफ इशारा कर रहा है। हत्यारा भले ही नौसिखिया हो लेकिन उसने पूरे इत्मीनान से पुलिस को भरमाने की कोशिश की है।

महताब के कपड़े, उसके हाथ पैर बांधने का स्टाइल जैसे कई सवाल हैं जिनके आधार पर पुलिस का मानना है कि हत्या को किसी खास ने अंजाम दिया है। पुलिस बदायूं के एक रिश्तेदार पर शक कर रही है। उसकी तलाश में एक टीम बदायूं रवाना कर दी गई है। हालांकि हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी।

पुलिस रेप की आशंका जता रही है लेकिन फील्ड यूनिट की रिपोर्ट के अनुसार महताब के कपड़े कहीं गिरे नहीं थे बल्कि बेडरूम के बाहर के कमरे में एक कुर्सी पर संभाल कर रखे जाने जैसे लग रहे थे। कपड़ों के संग खींचतान या छीनाझपटी के भी संकेत नहीं मिले हैं।

यहां तक कि चद्दर पर खींचतान के निशान नहीं होना बताया जा रहा है। शव अंदर और कपड़े बाहर, इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश हो रही है। पुलिस का मानना है कि कहीं हत्यारे ने जांच की दिशा बदलने के लिए तो कपड़े बाहर नहीं रखे।

भरोसेमंद शख्स ने किया ये कांड?

woman got murdered in bareilly rape suspect

महताब का हाथ पीठ की तरफ से घुटने के पास लाकर उसी के दुपट्टे से बांधा गया था जिससे वह हाथ और पैर दोनों न चला पाए। महताब के दोनों हाथों और पेट पर चोट के निशान हैं जिससे लग रहा है कि उसने संघर्ष किया है। दोहरे शरीर वाली महताब को एक व्यक्ति काबू में कर ले, लोग यह मानने को तैयार नहीं है।

अगर कोई खास है तो क्या महताब को कुछ खिलाकर या सुंघाकर बेहोश करने की कोशिश की गई है? फिर गला दबाकर हत्या और उसके बाद हाथ पैर बांधे गए हैं। कमरे का सामान फैला हुआ था। हत्यारे ने किसी भी संदूक या दराज को तोड़ने की कोशिश नहीं की है।

घर के मुख्य दरवाजे का लॉक तोड़ा नहीं गया है बल्कि अंदर की तरफ से पेच खोलकर हटाया गया है। हत्यारे को पता था कि लॉक खोलने के औजार कहां रखे हैं और उसे कैसे खोला जाता है। जिस संदूक में जेवर रखे जाने की बात कही जा रही है वह स्लिप पर रखा था और खुला था।

कुछ सामान दराज से निकाला गया था। वह भी खुला था। यानी हत्यारे को घर की भौगोलिक स्थिति और सामान रखने की जगह अच्छी तरह से पता थी। वह इतना खास था कि महताब उस पर पूरा भरोसा करती थी।

ऐसे ही मिली थी एक युवती की लाश

woman got murdered in bareilly rape suspect

महताब ने अपनी भाई की बीबी हिना को उसके मायके यह कहकर भेजा था कि वह अपनी बहन शादाब के घर दातागंज जा रही है। शादाब को फोन कर बताया भी था कि वह आ रही है लेकिन नहीं गई। वह अपने भाई आरिफ के यहां चली गई वहां से साढ़े नौ बजे हिना के यहां पहुंची फिर करीब दस बजे अपने घर आ गई।

सवाल है कि उसे किसने रोका या वह क्यों रुकी। रात दस बजे के बाद आने वाला शख्स कौन था। यह जानने के लिए पुलिस महताब के मोबाइल का सीडीआर निकलवा रही है।

मोहल्ला हजियापुर के लोगों में महताब की अच्छी पकड़ थी। ईमानदारी से काम करने के कारण दूसरे मोहल्लों के लोग भी उसके पास बीसी डालते थे। जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद भी करती थी। बीसी डालने वालों में अधिकतर महिलाएं हैं।

कैंट में भी हो चुकी है इसी तरह हत्या
कैंट के फरीदापुर गांव में भी एक लड़की की इसी तरह हत्या की गई थी। उसका शव नग्न अवस्था में मिला था और हाथ पैर बंधे थे। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया था। लड़की के एक शिक्षामित्र से संबंध थे। घटना के दिन लड़की ने शिक्षामित्र को अपने घर बुलाकर संबंध बनाने के बाद शादी न करने पर बलात्कार का मुकदमा लिखाने की धमकी दी थी।

शादीशुदा शिक्षामित्र ने शादी के लिए हां कर दी और रात में उसके पास रुकने आ गया। लड़की के सोने के बाद उसने उसके हाथ पैर बांधे और तार से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कॉल डिटेल की मदद से कातिल को पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed