फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman gangraped in the forest while going to Gokul in Mathura

गोकुल में महिला से गैंगरेप, प्रधान समेत 2 ने किया दुष्कर्म

Fri, 26 Feb 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 26 Feb 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
Woman gangraped in the forest while going to Gokul in Mathura

ये बात हैरान करती है कि कृष्णनगरी के आस-पास के इलाके में अब राह चलते भी महिलाएं महफूज नहीं हैं। दरअसल, सामूहिक दुष्कर्म की ये वारदात कुछ यही हकीकच बयां कर रही है।

विज्ञापन


यूपी के मथुरा के थाना महावन के रमणरेती इलाके में गुरुवार रात आठ बजे गोकुल की ओर जा रही महिला से तीन लोगों ने जंगल में ले जाकर बलात्कार किया।

महिला के शोर मचाने पर कुछ राहगीर वहां पहुंचे और दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया। सूचना पर महावन पुलिस पहुंच गई। दबोचा गया एक आरोपी थाना महावन क्षेत्र के गांव का पूर्व प्रधान है और दूसरा छाता का मौजूदा प्रधान है।
विज्ञापन


पुलिस को मिली तहरीर के मुताबिक गुरुवार रात आठ बजे महावन थाना क्षेत्र में रमणरेती आश्रम रोड पर एक महिला पैदल गोकुल की ओर जा रही थी।

टाटंबरी आश्रम के निकट जंगल में तीन लोगों ने महिला को पकड़ लिया और एकांत में ले गए।

राहगीरों ने मौके से दो आरोपी पकड़े, एक है मौजूदा प्रधान

Woman gangraped in the forest while going to Gokul in Mathura

महिला को जंगल में ले जाकर सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया गया। महिला के शोर मचाने पर कुछ राहगीर रुके और मौका-ए-वारदात पर पहुंचे।

राहगीरों ने वहां दो लोगों को पकड़ लिया और तीसरा भाग गया। राहगीरों ने महावन पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई।

एसपी देहात अरुण कुमार सिंह ने बताया गया पकड़े गए लोगों में एक आरोपी महावन क्षेत्र के गांव का पूर्व प्रधान है और दूसरा छाता क्षेत्र के गांव का प्रधान हैं। एक प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप है तो दूसरा मामले में गवाह है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और महिला से असलियत जानने का प्रयास कर रही है।

प्राथमिक तौर पर पुलिस मामले को पूर्व नियोजित मान रही है। महिला ने आरोपियों पर दुराचार का आरोप लगाया है और मेडिकल के लिए खुद को तैयार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed