{"_id":"c63f2be8dd2d7f5c142f8ab9b6712f47","slug":"woman-gangraped-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप, बनाया एमएमएस!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप, बनाया एमएमएस!
पीलीभीत/ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत जिले में एक युवती ने दो युवकों पर नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप करने और एमएमएस बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को बताया कि आरोपियों ने शिकायत करने पर एमएमएस नेट पर अपलोड करने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर एसपी एन कोलांची ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
अमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली सीमा (परिवर्तित नाम) ने शनिवार को एसपी को दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उसने बताया कि 31 जुलाई को उसकी मुलाकात वालमाफी पट्टी गांव के एक युवक से हुई। युवक अपने को पत्रकार बता रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने उसे प्रति माह पांच हजार रुपए की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और शाम को शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ अपने घर पर बुलाया। पहली जुलाई को जब वह प्रमाण पत्र लेकर युवक के घर गई तो वहां उसने अपने एक साथी के साथ उसे कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों ने उससे गैंगरेप किया। उसका एमएमएस भी बनाया। बाद में घटना की शिकायत करने पर एमएमएस इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी।