{"_id":"4d2d2c4c07503f6987cfed38272e288f","slug":"woman-gangraped-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी से खींचकर कर डाला गैंगेरप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
टैक्सी से खींचकर कर डाला गैंगेरप
एजेंसी/कोलकाता
Updated Mon, 20 Jan 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
घटना रविवार रात को तकरीबन नौ बजे उस समय घटी, जब बाबूघाट इलाके में शॉपिंग मॉल से ड्यूटी खत्म होने के बाद 21 वर्षीय युवती टैक्सी से घर लौट रही थी।
सूत्रों के मुताबिक, वाटगंज पुलिस थाने के तहत रास्ते में पांच अज्ञात युवकों ने युवती को जबरन टैक्सी से खींचकर उसे अपनी लारी में खींच लिया और उसके साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। इसके बाद युवकों ने महिला को गंभीर हालत में हावड़ा के पास फेंक दिया।
स्थानीय लोगों ने महिला को हावड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (पोर्ट) वी सोलोमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि मध्यग्राम में हाल ही में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने के बाद उसे जिंदा जला दिया गया था।
यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शहर के मेन इलाके में हुई इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है।