फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman gangraped by four men in mumbai

बीवी का 'सौदा' महंगा पड़ा, दोस्तों ने किया गैंगरेप

Fri, 06 Dec 2013 04:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Dec 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
woman gangraped by four men in mumbai

जल्द अमीर बनने की ख्वाहिश में एक युवक गलत रास्ते पर चल पड़ा। अपनी ख्वाहिशों को पूरी करने के लिए वह चार दोस्तों से बीवी का सौदा करने लगा। बीवी की इज्जत की कीमत उसने डेढ़ लाख लगा दी।

विज्ञापन


30 नवंबर की रात जब उसकी बीवी मुंबई पहुंची तो दोस्तों ने उससे गैंगरेप किया। रुपए न मिलने पर युवक पुलिस के पास पहुंचा।

सूचना पर पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवती को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है।

'डेढ़ लाख रुपए मांगे'
टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि युवती के पति ने चारों आरोपियों से पत्नी का सौदा किया था। 28 नवंबर को पश्चिम बंगाल से मुंबई आने से पहले उसने दोस्तों को रेलवे स्टेशन पर आने को कहा।
विज्ञापन


उसने मोबिन कुरैशी, साजिद कुरैशी, निजाम खान और सुजीत कुमार चौरसिया से बीवी से सेक्स करने के लिए डेढ़ लाख रुपए मांगे थे। लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर उसने 50 हजार और अंत में 15 सौ रुपए मांगी। जब उन्होंने देने से इनकार कर दिया तब उसने पुलिस को बताया कि उसकी बीवी को मानखुर्द रेलवे स्टेशन से अगवा कर लिया गया है और उससे गैंगरेप हुआ है।


पुलिस ने बताया कि युवक ने अपनी बीवी को मुंबई में एक साल तक साथ रहने की बात कह कर लाया था।

पीड़िता ने बताया कि जब वे दोनों स्टेशन पर पहुंचे तो उसके पति ने उसे उन चारों लोगों के साथ ऑटो में जाने के लिए कहा। वे उसे जाकिर हुसैन नगर के सामुदायिक भवन में ले गए और गैंगरेप किया।

रात डेढ़ बजे तब जब पति उसे ढूंढ नहीं सका तो उसने पुलिस की मदद ली। महिला ने वहां जब शोर मचाया तो आसपास के कुछ लोगों ने चारों युवकों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed