फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman gang raped by five men in bijnor

रास्ते में रोककर महिला से गैंगरेप, ग्रामीणों ने किया बवाल

Tue, 23 Jun 2015 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 23 Jun 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
woman gang raped by five men in bijnor

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला ने दूसरे समुदाय के पांच युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रातभर थाने में हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा दिए हैं। एहतियात के तौर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


रविवार को क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने जेठ के पुत्र के साथ बिजनौर आई थी। उसके अनुसार वापस जाते समय बाइक सवार तीन युवक उसके पीछे लग गए और अश्लील हरकतें करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में रजवाहे पर बाइक रुकवाकर जेठ के पुत्र को युवकों ने पीटा और उसे वहां से भगा दिया। आरोपियों ने फोन करके अपने तीन साथी और बुला लिए। वे सभी महिला को खींचकर खेत में ले गए और गैंगरेप किया।

ग्रामीणों ने किया ‌थाने का घेराव

woman gang raped by five men in bijnor

महिला ने गांव पहुंचकर जानकारी दी तो परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच करने की बात कहती रही।

रात में ग्रामीण थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। थाने में ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी। अन्य थानों की पुलिस को भी शहर कोतवाली में बुला लिया गया। एसपी सिटी कल्पना सक्सेना ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।

ग्रामीणों को बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस ने गांव झलरी निवासी मोंटी, अंकुर, संकुल और अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पांच युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

सभी का होगा डीएनए टेस्ट

woman gang raped by five men in bijnor

इस मामले में महिला की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विशेष बात यह रही कि महिला की ओर से रविवार को पुलिस को दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर दी गई थी। जो बाद में बदलकर गैंगरेप की गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि युवकों को रंजिशन फंसाया गया है।

गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बरेली से फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुला लिया है। अरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम सोमवार को बिजनौर पहुंची।

शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक महिला और आरोपी युवकों का डीएनए टेस्ट कराने के लिए उनकी लार एवं खून के नमूने लिए गए हैं। टीम ने घटनास्थल पर भी जाकर जांच की और नमूने लिए। नमूने जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed