फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman gang raped and beaten brutually by goons in amroha up

गांव के युवकों ने महिला से गैंगरेप कर तोड़े हाथ-पैर, बवाल

Mon, 12 Oct 2015 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोया (अमरोहा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जोया (अमरोहा) Updated Mon, 12 Oct 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
woman gang raped and beaten brutually by goons in amroha up

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को घर में अकेला देख गैर संप्रदाय के युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के हाथ पैर तोड़ दिया।

विज्ञापन


चीख-पुकार की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन दोनों छूट कर भाग गए। घटना से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां का एक व्यक्ति दिल्ली में रहकर कारपेंटर का कार्य करता है। घर पर उसकी पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अकेली रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो संप्रदायों का हुआ मामला, गांव में तनाव

woman gang raped and beaten brutually by goons in amroha up

रविवार शाम करीब पांच बजे डिडौली के एक गांव के दो लोग यहां टिपल लेकर आए थे। वह घर में घुसे और महिला को अकेला देखकर बुरी नीयत से दबोच लिया और जबरन बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर दोनों ने विवाहिता को बुरी तरह से पीटा, जिससे उसका एक हाथ और एक पैर टूट गया। चीख-पुकार मचने पर पड़ोसी मौके पर दौड़े और आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी उनकी पकड़ से छूट कर फरार हो गए।

मामला गैर संप्रदाय का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

कोतवाली डिडौली के निरीक्षक हर प्रसाद ने मामले पर कहा है कि गैर संप्रदाय के दो युवकों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed