फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman fraud in hisar

इस युवती ने अपनाया लूट का एक अनोखा तरीका

Wed, 09 Apr 2014 02:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 09 Apr 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
woman fraud in hisar

आए दिन हो रही चोरी, स्नेचिंग की वारदातें जहां आम हो गई हैं, वहीं इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए चोर भी अलग-अलग अंदाज अपना रहे हैं।

विज्ञापन


मामला हरियाणा के हिसार का है। यहां एक महिला ने वृद्धा को अपने झांसे में ले लिया। वह वृद्धा के साथ इस तरह घुल-मिल गई कि दोनों में बेटे-बेटियों के रिश्ते करवाने की बात चल पड़ी।

घंटे भर दोनों ने मिलकर राजगुरु मार्केट में शॉपिंग भी की। महिला ने वृद्धा को कोल्ड ड्रिंक्स और चाय भी पिलाई और जैसे ही वृद्धा की पलक झपकी महिला पूरे सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गई।
विज्ञापन


श्याम लाल ढाणी निवासी वृद्धा मेवा देवी हर महीने तलाकी गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक पेंशन निकालने के लिए जाती हैं।

पंजाब नेशनल बैंक से पेंशन लेने आई थी वृद्धा

woman fraud in hisar

सोमवार को वह पेंशन लेने गई थीं। पेंशन लेकर जब वह बैंक से बाहर निकलीं तो उन्हें एक करीब 40 वर्षीय महिला मिल गई।

महिला ने मेवा देवी के साथ बातचीत करनी शुरू कर दी। बातों ही बातों में मेवा ने कहा कि उसे राजगुरु मार्केट जाना है महिला बोली कि उसे भी उसी तरफ जाना है।

दोनों एक साथ राजगुरु मार्केट की ओर जाने लगीं। महिला ने वृद्धा से कहा कि माताजी उसकी तीन बेटियां हैं, कहीं रिश्ते के लिए अच्छे से लड़के बताओ।

दोनों ने घंटों पैदल चलकर शॉपिंग की। इसी बीच महिला ने वृद्धा की कानों की बालियां, सोने की तबीज और अंगूठी यह कहकर बैग में रखवा दी कि माताजी शहर में चोर-उचक्के जयादा घूम रहे हैं।

झांसे में लेकर घंटों तक की मार्केट में शॉपिंग

woman fraud in hisar

गहने तो तोड़ेंगे ही इससे कान भी कट जाएंगे। मेवा देवी ने महिला के कहने से सारे गहने उतारकर पेंशन के रुपये वाले बैग में डाल लिए।

बाजार से दोनों फिर सामान्य अस्पताल चली गईं। वहां महिला ने पहले वृद्धा को कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कुछ समय बीता तो उसने चाय भी पिलाई।

वहां भी रिश्ते की बात चलती रही। अस्पताल के पार्क में बैठी मेवा देवी को चाय पीने के बाद झपकी सी आने लगी।

वृद्धा की जब आंख खुली तो उनके पास न तो महिला थी और न ही बैग। इससे महिला के पैर तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद मेवा देवी ने अपने बेटे को आपबीती सुनाई।

पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि महिला ने वृद्धा को नशीली चाय पिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed