फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman filed case for gang rape in dream.

सपने में हुआ गैंगरेप, सच में लिखा दी रिपोर्ट

Sun, 19 Oct 2014 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 19 Oct 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
woman filed case for gang rape in dream.

अलीगढ़ महानगर के आईटीआई रोड के डॉ. प्रमोद वार्ष्णेय व उनके कंपाउंडर पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली नवविवाहिता अपने बयानों से पलट गई है। उसने शपथ पत्र के माध्यम से पुलिस से कोई कार्रवाई न करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि सपने में उसने अपने साथ जो कुछ घटते हुए देखा, उसी के चलते आरोप मढ़ दिया था।

विज्ञापन


अब वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहती है। महिला के इस शपथ पत्र के मिलने के बाद डॉक्टर को राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

शनिवार को एसएसपी दफ्तर में शपथ पत्र देने पहुंची महिला ने एसपी ट्रैफिक से मुलाकात कर पूरी बात बताई और वह शपथ पत्र भी दिया, जिसमें डॉक्टर व कंपाउंडर के खिलाफ लगाए आरोप वापस लेने संबंधी बातों का उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन

डॉक्टर और कंपाउंडर पर दर्ज कराया था केस

woman filed case for gang rape in dream.

महिला ने अपने शपथ पत्र में स्वीकारा कि महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन दिया था, जिसके चलते वह गहरी नींद में चली गई और रात में सपने में उसने अजीब-ओ-गरीब घटनाक्रम देखे। जिसके चलते सुबह उठकर अस्पताल से बाहर आने पर उसने यह आरोप लगा दिया। अब वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती है।

एसपी ट्रैफिक ने यह शपथ पत्र विवेचक को भेज दिए हैं। ताकि विवेचक इस मामले में अपने स्तर से तथ्यों का परीक्षण कर आगे कार्यवाही कर सके। मगर इतना जरूर है कि महिला द्वारा शपथ पत्र दिए जाने के बाद डॉक्टर को राहत मिलने के आसार हैं।

बता दें कि पिछले माह इस महिला ने डॉक्टर व उनके कंपाउंडर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कंपाउंडर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। एसओ बन्ना देवी का कहना है कि अभी तक इस मामले में ऐसा कोई शपथ पत्र उनके पास नहीं आया है। अगर आएगा तो विवेचना का हिस्सा बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed