फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman drugs man and repeatedly rapes him all through night

महिला ने ड्रग्स देकर सारी रात किया पुरुष का रेप

Sat, 17 Jan 2015 12:18 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
Woman drugs man and repeatedly rapes him all through night

दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने ड्रग्स देकर एक पुरुष के साथ सारी रात रेप किया। रोजाना सामने आ रही वारदातों के बीच यह मामला काफी सनसनीखेज है।

विज्ञापन


महिला ने पीड़ित व्यक्ति के साथ तब तक रेप किया जब तक कि वह दर्द से कांप नहीं गया। मामला दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो राज्य का है।

बोलोबेडू नाम की जगह पर हुई इस घटना का खुलासा होने के बाद आरोपी महिला को बीते गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई। मामले की अगली सुनवाई 9 फरवरी को होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दरवाजे पर लगाया ताला और फिर किया रेप

Woman drugs man and repeatedly rapes him all through night

शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला ने पीड़ित को ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर सारी रात उसके साथ रेप करती रही।

पुलिस ने बताया कि महिला ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। उसने 22 वर्षीय पुरुष के साथ मंगलवार रात रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले उसने किसी जरूरी काम के बहाने उसे घर के अंदर बुलाया था, जब वह वहां से गुजर रहा था।

पीड़ित को घर के अंदर बुलाकर उसने दरवाजा बंद करके ताला लगा लिया और फिर उसे निर्वस्त्र करके सारी रात उसके साथ रेप किया।

नाजुक अंगों पर थी गहरी चोट

Woman drugs man and repeatedly rapes him all through night

पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में गहरी चोट के निशान थे। सुबह उसकी हालत खराब होने पर महिला ने उसे घर से बाहर कर दिया। लोगों ने उसे किसी तरह अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और फिर छुट्टी दे दी।

पीड़ित व्यक्ति फिलहाल घर में ही है और उसकी हालत खराब है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला को जमानत मिल गई है और कोर्ट ने इस मामले को 9 फरवरी तक के लिए स्थगित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed