इस महिला ने 10 लोगों से रचाई झूठी शादी, भंडाफोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 साल में दस लोगों से शादी रचाने वाली एक महिला के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला ने एक ही साल में छह लोगों से शादी की थी।
न्यूयॉर्क सिटी पुलिस को उसकी इस करतूत का पता चला तो उसकी तलाश शुरू हुई और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी महिला लिएना बैरिएंटॉस पर शादी का फर्जी लाइसेंस पेश करने का आरोप भी लगा है। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने कहा कि उसके खिलाफ धोखाधड़ी के दो मामले चल रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, अगर उसके खिलाफ लगे सारे आरोप साबित हो जाते हैं तो उसे चार साल जेल की सजा मिलेगी। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 39 वर्षीय आरोपी ने ब्रोंक्स में शादी के दो फर्जी लाइसेंस इस्तेमाल किए थे।
ये रही इस महिला के काले कारनामों की लिस्ट
डेली मेल के अनुसार, आरोपी लिएना ने पहली शादी 1999 में की थी। 2001 में उसने अहमद आलम नाम के शख्स से दूसरी शादी की और इसी साल हबीबुर्रहमान नाम के शख्स से भी शादी की। 2002 में उसने छठे शख्स को दूल्हा बनाया। आखिरी बार उसने 2010 में शादी की थी।
नवंबर 2014 में उसका झूठ सामने आया जब उसकी शादी का एक लाइसेंस फर्जी पाया गया। कोर्ट में दिए गए दस्तावेजों के अनुसार, आरोपी महिला ने कीटा नाम के शख्स से शादी की थी, जो कि उसकी एक मात्र और असल शादी थी। उसने बाकी शादियों के फर्जी लाइसेंस बनवाए और धोखाधड़ी करती रही।
रिपोर्ट के मुताबिक, उस पर लगे सारे आरोप साबित होने पर कुल 8 साल जेल की सजा होगी। उसे पहले भी कई बार ड्रग रखने, छिनैती समेत अन्य अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।
फेसबुक प्रोफाइल से हुआ एक और खुलासा
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला ने अपने पहले, दूसरे, पांचवें और सातवें पति से शादी के तुरंत बाद तलाक ले लिया था, जबकि तीसरे और नवें पति से कुछ समय बाद तलाक लिया।
2002 में लिएना ने वेलेंटाइन डे पर शादी की और उसके एक सप्ताह बाद ही दूसरे शख्स को पति बनाया। उसके बाद उसने एक और शादी की।
लिएना की फेसबुक प्रोफाइल से खुलासा हुआ है कि वह डॉमिनिक गणराज्य की रहने वाली है और फिलहाल मैनहट्टन में रहती है। उसने दिसंबर 2013 में किसी से सगाई की थी। उसके एक पति ने कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहनी चाहता। उनके बच्चे भी हैं।