फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman constable gang raped in moving car near jhansi

इटावा की महिला सिपाही से सिपाहियों ने ही किया गैंगरेप

Mon, 05 Oct 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Mon, 05 Oct 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
woman constable gang raped in moving car near jhansi

झांसी के आगे मऊरानीपुर के जल विहार मेले में ड्यूटी पर आई इटावा की महिला सिपाही से चलती गाड़ी में दो सिपाहियों और एक ड्राइवर ने गैंगरेप किया। आरोपी एक सिपाही कोतवाली झांसी, दूसरा औरैया में तैनात है।

विज्ञापन


आईजी कानपुर जोन के आदेश पर महिला थाना इटावा में मुकदमा दर्ज करके पीड़िता महिला सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

झांसी जिले के मऊरानीपुर में इन दिनों जल विहार मेला चल रहा है, जिसमें बाहरी जिलों का काफी संख्या में फोर्स लगाया गया है। मेला ड्यूटी में इटावा की दो महिला कांस्टेबिल भी आई हुई थीं। 28 सितंबर को ड्यूटी से लौटते समय आरोपी दोनों सिपाहियों ने झांसा देकर उन्हें अपने चौपहिया वाहन में बैठा लिया।
विज्ञापन


योजना के तहत उन्होंने ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर दूसरी महिला कांस्टेबिल को बैठाया, जबकि पीछे सीट पर पीड़िता को। फिर आगे जो कुछ हुआ वे बेहद ही शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर और दो सिपाहियों ने किया बलात्कार

woman constable gang raped in moving car near jhansi

झांसी के रास्ते पर करीब 25 किमी. दूर निकल आने के बाद कोतवाली में तैनात आरोपी सिपाही ने चालक को गाड़ी जंगल के रास्ते में ले जाने को कहा। पीड़िता ने अनहोनी की आशंका पर विरोध करते हुए सीधे चलने रहने को कहा, मगर चालक नहीं माना।

उसने गाड़ी कच्चे रास्ते पर उतार ली। पीड़िता महिला सिपाही ने बताया कि जंगल में ले जाकर दोनों सिपाहियों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। इसके बाद चालक ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

इस दरमियान आगे की सीट पर महिला साथी सिपाही बैठी रही। पीड़िता ने इटावा लौटने के बाद सीधे आईजी जोन कानपुर आशुतोष पांडेय के एक नंबर पर शिकायत की। आईजी ने महिला सिपाही को तुरंत इटावा से कानपुर बुलवाया और पूछताछ की।

कौन हैं बलात्कार के आरोपी सिपाही?

woman constable gang raped in moving car near jhansi

जब आईजी ने उससे मुकदमा दर्ज कराने के लिए झांसी भेजने को कहा, तो पीड़िता ने कार्रवाई नहीं होने की बात कहते हुए मुकदमा इटावा में ही दर्ज करवाने की बात कही। इस पर आईजी ने इटावा एसएसपी मंजिल सैनी को तत्काल पीड़िता का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई के आदेश दिए।

रविवार को इटावा एसएसपी मंजिल सैनी ने महिला थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। इटावा की एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि मुकदमा विवेचना के लिए झांसी भेजा जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी सिपाहियों में अजय यादव, राजा भैया और उनका चालक है। तीनों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed