फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman condemned for cooking cat in microwave

गुस्सा या क्रूरताः बिल्ली को माइक्रोवेव में जला डाला!

Fri, 14 Mar 2014 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Mar 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
Woman condemned for cooking cat in microwave

इसे गुस्सा कहे या क्रूरता कि एक महिला ने अपनी ही पालतू बिल्ली को माइक्रोवेव में जलाकर मार डाला। उस बिल्ली का बस इतना ही दोष था कि उसने महिला की मछलियों पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन


उस महिला की क्रूरता का आलम ये था कि उसने बिल्ली को माइक्रोवेव में पांच मिनट तक गर्म किया, जब तक उसकी दर्दनाक मौत ना हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ब्रिटेन की एक अदालत ने माइक्रोवेव ओवन में अपनी बिल्ली को जलाकर मारने के आरोप में उस महिला को 14 हफ्तों की जेल की सजा सुनाई है। आरोपी महिला जिसका नाम लौरा कनलिफ्फ (23) ने अदालत में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी गोल्डफिश मछली पर हमला करने के चलते उसने ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जज ने आरोपी महिला को बताया 'भयानक क्रूर'

Woman condemned for cooking cat in microwave

हालांकि लौरा ने बताया कि उसे इस बात का दुख है कि उसकी पालतू बिल्ली नहीं रही। उसने बताया कि माइक्रोवेव ओवन में बिल्ली को डालने के बाद उसे गलती का तुरंत एहसास हुआ था और उसने बिल्ली को निकाल लिया था, लेकिन तब तक बिल्ली की मौत हो गई थी।

ब्रिटेन की कोर्ट में जज जॉन फॉस्टर ने आरोपी महिला को भयानक क्रूर बताते हुए कहा कि जानवर पर किया गया यह भयानक क्रूरता का मामला है। जज ने उसे 14 हफ्तों की जेल की सजा सुनाई है। अपने फैसले में जज फॉस्टर ने कहा कि इससे दूसरों को भी सबक मिलेगा।

वहीं कोर्ट ने लौरा पर जिंदगी भर जानवर नहीं रखने का भी आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि, सजा सुनाए जाने के बाद लौरा के परिवार ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उसे नहीं पता की क्या हो रहा है।

दिमागी रूप से बीमार है लौरा

Woman condemned for cooking cat in microwave

इस संबंध में लौरा के वकील का कहना है कि उसकी मुवक्किल दिमागी रूप से बीमार है और उसे 20 बार मेंटल हेल्थ अस्पताल में इलाज करवा जा चुका है और अभी भी उसका इलाज चल रहा है।

इसलिए कोर्ट को इसपर ध्यान देते हुए लौरा कनलिफ्फ के सजा में कटौती करना चाहिए।

जबकि, जानवरो के लिए काम करने वाली संस्था के वकीलों का कहना था कि जब आरोपी महिला लौरा बिल्ली को माइक्रोवेव में पका रही थी, तब वह अपने होश में थी। उसने अपने इकबालिया बयान में भी कहा है कि उसे पता था की वह क्या कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed