पति की निर्मम हत्या कर खाद के ढेर में किया दफन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयॉर्क की एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति की हत्या कर उसे खाद के ढेर में दफ्न कर दिया था। पुलिस ने बताया कि अपने ही पति की हत्या करने वाली इस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
चार्लीना मेस पर आरोप है कि अपने अपने पति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी और सबूत छुपाने के लिए इस महिला ने अपने पति की लाश को अपने ही फॉर्म में कहीं छुपा दिया। जांच में पाया गया कि इस महिला ने पति की लाश को खाद के ढेर में दफ्न कर दिया था।
पत्नी के साथ 30 साल से फॉर्म हाउस में रह रहे थे
पुलिस ने बताया कि चार्लीना मेस के लड़के ने बताया रविवार को उनके पिता लापता हो गए थे। जांचकर्ताओं ने बताया कि चार्लीना के पति उनके साथ न्यूयॉर्क के फॉर्म मे पिछले 30 सालों से रह रहे थे।
ऑफिसर विक्टर मोरल ने बताया कि मृतक की लाश सोमवार को एटिका के एक्सचेंज स्ट्रीट रोड स्थित एक फॉर्म हाउस से बरामद की गई है। हालांकि पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं किया है। इसमें मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।