नाजुक अंगों पर इंजेक्शन लगाती थी ये 'डॉक्टर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के नाजुक अंगों पर इंजेक्शन लगाकर उनकी जान लेने वाली एक महिला की तलाश में जुटी पुलिस को आखिरकार बड़ी कामयाबी मिली है। यह महिला गैरकानूनी रूप से मेडिकल प्रैक्टिस कर रही थी और इस दौरान उसने कई लोगों को मुसीबत में डाला है।
मामला न्यू जर्सी का है। कासिया रिवेरा नाम की 37 वर्षीय आरोपी ने साइज बढ़ाने का लालच देकर एक शख्स के प्राइवेट पार्ट पर सिलिकॉन का इंजेक्शन लगाया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। यह घटना वर्ष 2011 में हुई।
पुलिस ने आरोपी को खतरनाक कॉस्मेटिक प्रयोग करने के आरोप में कस्टडी में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। हाल ही में उसने एक महिला को इंजेक्शन लगाए जिसके चलते वह मुसीबत में फंस गई। आरोपी ने पीड़िता को ऐसे अंगों पर इंजेक्शन दिए, कि उसका हाल बेहाल हो गया।
ब्रेस्ट में लगाया इंजेक्शन, हालत गंभीर
एनवाईडेली के अनुसार, आरोपी रिवेरा को गैरकानूनी रूप से मेडिकल प्रैक्टिस का आरोपी बनाया गया है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान उसकी जमानत राशि सवा करोड़ ($200,000) रुपए तय की गई है।
उस पर आरोप है कि पिछले दो साल में उसने एक महिला को इलाज का वादा करके फंसाया और उसके कमर के निचले हिस्से और ब्रेस्ट पर सिलिकॉन के इंजेक्शन दिए।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि उसे किसी को कहीं भी इंजेक्शन लगाने का अधिकार नहीं है। इसने गलत सुइयों का इस्तेमाल किया। उसने जो कुछ भी किया वह गैरकानूनी था।
कोर्ट को बताया गया कि आरोपी ने महिला के बट और ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के लिए उन्हीं अंगों पर कई बार इंजेक्शन दिए, जिनके साइड इफेक्ट के चलते महिला परेशान हो गई।
साइज बढ़ने के बजाए मिली मौत
कोर्ट को बताया गया कि आरोपी ने मई 2011 में जस्टिन स्ट्रीट नाम के शख्स को प्राइवेट पार्ट का साइज बढ़ाने के नाम पर इंजेक्शन दिए। इसके एक दिन बाद ही जस्टिन की मौत हो गई। उसकी मौत को डॉक्टरों ने हत्या बताया था, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
जांच के दौरान पता चला कि जस्टिन को प्राइवेट पार्ट पर सिलिकॉन के इंजेक्शन दिए गए थे जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उसकी हत्या के आरोप में रिवेरा के खिलाफ अब 24 फरवरी को सुनवाई होगी।
उसे जमानत पर रिहा करने के मसले पर आरोप पक्ष के वकील ने कहा कि बाहर आते ही वह फिर ऐसे काम करने लगेगी।
पुलिस के मुताबिक, उन्होंने रिवेरा के खिलाफ जांच तब शुरू की, जब 17 साल की एक महिला सिलिकॉन के इंजेक्शन दिए जाने के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हो गई।