शॉपिंग स्टोर से चोरी करने पर महिला पर हुई कार्रवाई
इस औरत का नाम कैरोलिन ब्राइट है। इसे पुलिस ने शॉपिंग स्टोर से कुछ यौन प्रसाधन चुराने और सुरक्षाकर्मी की अंगुली काटने के जुर्म गिरफ्तार किया है।
वाक्या दक्षिण कैरोलीना के मार्टिल बीच स्थित वॉलमार्ट का है। पुलिस के मुताबिक इस औरत को जब यौन प्रसाधन चुराते हुए स्टोर की महिला सुरक्षाकर्मियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया तो इसने उन पर हमला कर दिया।
अफरा-तफरी में इस औरत एक एक सुरक्षाकर्मी की उंगली को दातों से काट लिया।
महज ढाई हजार की कीमत का सामान चुराकर भाग रही थी महिला
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक ये आरोपी जब चोरी को अंजाम देकर स्टोर से बाहर निकली तो स्टोर को दो महिला सुरक्षाकर्मियों कैंडिस लॉसम और सुजेन कोसरोस्की ने इसका पीछा किया। आरोपी ने कंडोम, ब्रा, अंडरवियर समेत कुछ और यौन प्रसाधन लेकर भाग रही थी जिन्हें बरामद कर लिया गया।
डेलीमेल की खबर के मुताबिक चोरी किए गए सामान की 40.07 डॉलर यानी ढाई हजार रुपए बताई जा रही है।
एक सुरक्षाकर्मी ने आरोपी कैरोलिन से चुराए हुए सामान को सौंपने के लिए कहा तो कैरोलिन उसकी उंगली काट ली। सुरक्षाकर्मी की कटी हुई उंगली पुलिस ने खोज निकाली।
पूरी प्लानिंग करके आई थी चोरी करने
कैरोलीन को स्टोर में चोरी करते देख एक ग्राहक ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन लगा दिया। इस पर कैरोलीन ने उस ग्राहक से फोन छुड़ाया और उसके बाल खींचकर चेहरे पर जोरदार प्रहार किया और बाहर कार में इंतजार कर रहे एक शख्स की भागने लगी।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके तुरंत पहुंच गई और आरोपी चोरी के सामान के साथ धर दबोचा।
बताया जा रहा है कि कैरोलिन पहले से स्टोर के बाहर कार में एक शख्स को बैठाकर आई थी ताकि भागने में सफल हो सके।
बताया ये भी जा रहा है कि बीते साल जब कैरोलिन मार्टिल बीच स्थित जेन्टलमेन्स क्लब में वो बतौर स्ट्रिपर काम कर रही थी, तब वो अपनी एक सहकर्मी को सैंडिल की हील से बुरी तरह पीटा था।