{"_id":"affb3af6e31c4ace3b6c9e1a6bf72828","slug":"woman-bus-passenger-allegedly-miscarries-due-to-rash-driving","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की गलती से गई गर्भवती की जान","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
ड्राइवर की गलती से गई गर्भवती की जान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
एक ड्राइवर की गलती के कारण एक गर्भवती महिला के गर्भपात होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और दो बसों को रोक दिया।
विज्ञापन
सलेम (कोयम्बटूर) की इस घटना में मृतका की पहचान वी पनिमलार (20) के रूप में हुई है। युवती को चार माह का गर्भ था।
हादसा उस समय हुआ कि जब मृतका बस स्टैंड पर बस से उतरने की तैयारी कर रही थी। तभी सामने स्पीड ब्रेकर आ गया और ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया, जिससे तेज गति में चल रही बस असंतुलित हो गई और मृतका के पेट में दर्द उठा।
विज्ञापन
बस में सफर कर रहे यात्रियों ने ड्राइवर का ध्यान इस ओर दिलाया और मृतका के पति विजय को फोन किया गया। विजय अपनी पत्नी को निजी अस्पताल ले गया, जहां कि डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि उसकी पत्नी का बच्चा गिर गया है।
विज्ञापन
विजय ने बताया कि बस ड्राइवर ने उससे अस्पताल का सारा खर्च उठाने का वादा किया था, लेकिन बाद में वो उससे मुकर गया। घ्ाटना के अगले दिन स्थानीय लोगों ने रास्ते से गुजर रहीं बसों को रोक लिया। वे आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे।