{"_id":"fbf9fd71150934a23e623409519d99c2","slug":"woman-burnt-by-wine-in-train-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर शराब छिड़क लगाई आग, मौत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
महिला पर शराब छिड़क लगाई आग, मौत
एजेंसी/कन्नूर, केरल
Updated Wed, 22 Oct 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कन्नूर में ट्रेन के खाली डिब्बे में एक संदिग्ध युवक ने कथित तौर पर 41 वर्षीय महिला पर शराब छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह झुलझने वाली महिला ने आखिरकार मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का स्कैच जारी कर दिया है।
विज्ञापन
41 वर्षीय फातिमा को सोमवार रात को करीब 40 फीसदी जलने की स्थिति में कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के गृह मंत्री रमेश चेनिथाला ने रेल मंत्री सदानंद गौड़ा से आग्रह किया है कि ट्रेनों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे जैसे आधुनिक उपकरण लगाए जाएं ताकि यात्रियों, खासतौर से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने घटना को बेहद दुर्भाग्यजनक बताते हुए कहा कि रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रेलवे पुलिस अधीक्षक वीओ मोहनन ने कंपार्टमेंट का मुआयना किया है। पुलिस का कहना है कि एक 23 वर्षीय संदिग्ध घटना के बाद से ही फरार है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद हुआ था। कन्नूर-एर्नाकुलम एक्सीक्यूटिव एक्सप्रेस के एक कोच में युवक ने कथित तौर पर महिला पर शराब छिड़ककर उसे आग लगा दी थी और घटना स्थल से फरार हो गया था।