फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman burnt alive by boyfriend

शादी की जिद पर मिली खौफनाक सजा!

Thu, 26 Jun 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो /अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 26 Jun 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt alive by boyfriend

प्यार का झांसा देकर एक युवक ने विधवा को मौत के मुंह में धकेल दिया। तीन बच्चों की मां के साथ पहले तो वह पति-पत्नी की तरह रहा।

विज्ञापन


बच्ची पैदा होने पर जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। आरोप है कि उसने महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है।

महिला के बड़े बेटे ने प्रेमी के खिलाफ मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना यूपी के हमीरपुर जिले की है, जहां सिसोलर थाना क्षेत्र में इस घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

पति-पत्नी की तरह रहते थे, चार माह पहले पैदा हुई बच्ची

Woman burnt alive by boyfriend

एक महिला के पति की करीब चार वर्ष पूर्व मौत हो गई। उसके तीन बच्चे हैं। विधवा के संबंध गांव के ही अविवाहित अशोक सिंह से हो गए। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। करीब चार माह पूर्व महिला ने बेटी को जन्म दिया।

महिला ने जब प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो वह टरकाने लगा। मंगलवार को महिला प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी कर उसी के घर रहने की जिद की।

परिवारीजनों ने उसे वहां से भाग दिया। इस पर वह सबको फंसाने की धमकी देकर लौट आई। धमकी से भयभीत अशोक रात में महिला के घर पहुंच गया और उसे मनाने का प्रयास करता रहा, किंतु महिला शादी की जिद में अड़ी रही।

प्रेम-प्रसंग के कारण कोई भी बचाने नहीं आया

Woman burnt alive by boyfriend

महिला के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि आधी रात बाद अशोक ने उसकी मां के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह घर से बाहर निकलकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि महिला ने आग लगा ली है।

प्रेम-प्रसंग का मामला होने के कारण गांव का जब कोई भी व्यक्ति बचाने नहीं आया। इस पर अपने बचाव के लिए अशोक अन्य लोगों को लेकर थाने पहुंच गया।

सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस गांव पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी महिला को कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया।

रात करीब 2:30 बजे प्राथमिक उपचार के बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराए गए।

विज्ञापन

बड़े बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा

Woman burnt alive by boyfriend

महिला के बड़े बेटे ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने अशोक को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध धारा 307 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी सिसोलर ने महिला को इलाज के लिए पहले हमीरपुर फिर कानपुर भेजने की व्यवस्था कराई।

घटना की सूचना पर रात में क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। बुधवार को पुलिस अधीक्षक बीके शेखर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed