फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman burnt alive because husband not returned money in jaipur district

पति ने उधार नहीं लौटाया तो पत्नी को जिंदा जलाया

Fri, 27 Sep 2013 12:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Sep 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
woman burnt alive because husband not returned money in jaipur district

राजस्थान के जयपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पति ने एक युवक से तीस हजार रुपए उधार लिए थे। पति जब समय पर उधार नहीं लौटा पाया तो युवक ने उसकी पत्नी को जिंदा जला दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

टीओआई
के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मंगलवार को रेड़ी गांव में मैना कंवर बेटी के साथ अपने घर में मौजूद थी। उसका पति शीशपाल सिंह पड़ोस के गांव में काम पर गया था।
विज्ञापन


उस दिन गांव का ही हरि सिंह शीशपाल के घर पर आया और मैना से उधार के पैसे लौटाने को कहा। तब मैना ने कहा कि उसके पति बाहर गए हैं जब वापस आ जाएंगे तो पैसे लौटा देंगे। इस पर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच हरि सिंह मैना से मारपीट करने लगा तो मैना अपने कमरे में भागी। हरि सिंह भी उसके पीछे गया, और केरोसिन तेल डालकर मैना को जिंदा जला दिया।

बेटी और मैना की चीख-पुकार सुनकर वहां पड़ोसी आ गए। तब तक हरि सिंह वहां से फरार हो गया था।

लोगों ने तत्काल उसे बीकानेर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वह 80 फीसदी जल चुकी थी। बुधवार रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed